Fri. Mar 29th, 2024
    दीपिका रणवीर

    जी क्यू (GQ) पत्रिका को दिए अपने साक्षात्कार में दीपिका पादुकोण ने अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में बातचीत की है। दीपिका ने बताया कि जब से वह रणवीर को डेट कर रही हैं तभी से वह जानती थीं कि वह रणवीर ही हैं जिसके साथ वह अपनी पूरी ज़िन्दगी बीतना चाहती हैं।

    रणवीर, दीपिका के सबसे अच्छे दोस्त भी हैं और दीपिका जैसी भी हैं रणवीर उन्हें पसंद करते हैं। दीपिका ने कहा कि, “मुझे लगता है कि जब आप किसी के साथ अपनी पूरी ज़िन्दगी बीताना चाहते हैं तो आपको पता चल जाता है।

    रणवीर के अन्दर वह सब है जो किसी आदमी में होना चाहिए। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, खेल में सहभागी, साथी हैं। मैं उसके सामने बेवकूफ हो सकती हूँ। बेतुकी हरकतें कर सकती हूँ। बीमार हो सकती हूँ। मैं जैसे चाहूँ वैसे रह सकती हूँ।”

    रणवीर सिंह ने रिसेप्शन समारोह में मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा था कि मैंने विश्व की सबसे सुन्दर महिला से शादी की है। दीपिका-रणवीर के फैन्स ने ट्विटर पर विश्व की सबसे सुन्दर दुल्हन (#worldsmostbeautifulbride) ट्रेंड में ला दिया था।

    अपनी शादी के बाद वापस लौट कर दीपिका-रणवीर ने तीन समारोहों का आयोजन किया। एक बंगलौर में तथा दो मुंबई में। इन समारोहों की तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। दीपिका और रणवीर की शादी 14-15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में संपन्न हुई थी।

    यह भी पढ़ें: सिम्बा ट्रेलर रिलीज़ (Simba trailer release) : थिएटर फाड़ देने वाली है फ़िल्म

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *