Fri. Mar 29th, 2024
    योगी आदित्यनाथ भाषण

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना नदी में डूबने से मरने वाले सभी पीड़ितों के लिए 2 लाख रूपए की सहायता की घोषणा की है।

    कल सुबह प्रदेश के भागपत इलाके के नज़दीक यमुना नदी में एक नाव डूबने की घटना सामने आयी थी। नाव में लगभग 60 लोग सवार थे। अब तक पुलिस को 22 लोगों के शव मिल चुके हैं और 10 लोग अभी भी लापता हैं।

    जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाव में उचित से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में मुख्य रूप से महिलाएं शामिल हैं। नदी के बीच में पहुँचते ही नाव डूब गयी।

    लोगों ने भागपत की सड़कों पर हिंसा की और सरकार से पीड़ित लोगों की जल्द मदद करने को कहा। लोगों ने कई देर सड़क जाम की और एक वहां भी जला दिया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों के लिए दो लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा अन्य पीड़ितों को सहायता देने की बात कही।

    इससे पहले भी देश में कई मर्तबा पानी में नाव डूबने की घटनाएं हुई हैं। इनका मुख्य कारन जरूरत से ज्यादा लोग, ख़राब रख-रखाव और प्रशासन की लापरवाही रही है।

    इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों ने नदी पर पुल बनाने की बात कही है। लोगों के मुताबिक जल यात्रा को लेकर सरकार ने कोई बचाव उपाय नहीं किये हैं। लोगों को बचाव जैकेट भी नहीं दिए जाते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।