Sat. Apr 20th, 2024
    यह रिश्ता क्या कहलाता है: शिवांगी जोशी और उनके ऑनस्क्रीन बेटे की ऑफस्क्रीन मस्ती

    ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी, जो नायरा की भूमिका निभाती है, निश्चित रूप से जानती है कि हर किसी के साथ तुरंत दोस्ती कैसे विकसित किया जाए। और ऐसा ही एक उदाहरण उनके ऑनस्क्रीन बेटे शौर्य उर्फ कैरव के साथ हाल ही में हुई उनकी दोस्ती है। अभिनेत्री ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शौर्य के साथ एक बूमरैंग वीडियो साझा किया जिसमे दोनों फ़िल्टर का इस्तेमाल कर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ उनके ही नहीं, यहां तक कि शो में कार्तिक की भूमिका निभाने वाले मोहसिन खान भी इस छोटे क्यूटी के साथ एक प्यार भरा बंधन साझा करते हैं।

    शिवांगी की बात करें तो, अभिनेत्री पिछले तीन से चार वर्षों में एक अभिनेत्री के रूप में विकसित हुई है। 20 की शुरूआती उम्र में होने के बावजूद, वह नायरा के रूप में परिपक्व प्रदर्शन देने में सफल रही। अब उनके छोटे परदे पर सिंगल मदर की भूमिका ही देख लो, जिसे उन्होंने बड़ी ही परिपक्वता और भावनात्मक तरीके से निभाया है और इन्ही कारणों के चलते, शिवांगी टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अभिनेत्री में से एक बन गयी हैं। हाल ही में, शिवांगी ने शो में नायरा के रूप में तीन साल पूरे किए और उन्हें फैंस शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं।

    केवल अभिनय ही नहीं, अभिनेत्री कई शो पर अपनी डांसिंग का हुनर भी दिखा चुकी हैं। और कुछ दिन पहले, वह इस शो के लिए गायिका भी बन गयी थी जब उन्होंने अपने नन्हे कैरव के लिए एक लोरी रिकॉर्ड की। शो के निर्माता राजन शाही ने इस खबर की जानकारी दी थी।
    अब शो की बात की जाये तो, शो में 5 साल का लीप आ गया है जिसके बाद कार्तिक को लगता है कि नायरा मर गयी है जबकि नायरा गोवा में अपने बेटे कैरव के साथ अलग ज़िन्दगी जी रही होती हैं। कैरव अपने पिता से मिलने के लिए बेचैन होता है और कार्तिक से मिल भी लेता है। अब इंतज़ार है तो बस कार्तिक और नायरा के मिलने का।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *