Fri. Apr 19th, 2024
    यश फैन ड़ेड

    सुपरस्टार यश, जिन्हें हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म केजीएफ में उनकी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली है, मंगलवार को 33 साल के हो गए हैं लेकिन जश्न मनाने के बजाय, यह दिन दो कारणों से उनके लिए शोक का दिन बन गया।

    यश ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि उनके परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य डॉ अंबरीश का हाल ही में निधन हो गया है, और इसके अलावा यश ने अपने एक प्रशंसक को भी खो दिया है।

    सुपरस्टार के इस प्रशंसक यश के निवास के सामने अपनी जान दे दी है। इस खबर के बाद सभी हैरान हैं।

    रिपोर्ट की माने तो लग्गेरे के एक कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी रवि आर को बार-बार की कोशिशों के बावजूद यश के घर में कैटरीगुप्पे (दक्षिण बेंगलुरु में) में प्रवेश करने से मना कर दिया गया।

    इससे प्रशंसक परेशान हो गया क्योंकि वह पहले हर साल उनके जन्मदिन पर सुपरस्टार से मिलता था। आख़िरकार रवि ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।

    स्थानीय लोगों ने उसे कंबल से ढककर जलने से बचाने की कोशिश की। वे उसे विक्टोरिया अस्पताल भी ले गए, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। 

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *