Fri. Apr 19th, 2024
    शत्रुघ्न सिन्हा

    नाराज बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के राजनीतिक मोर्चा दल ‘राष्ट्र मंच’ के उद्घाटन समारोह में कुछ बड़े नेताओं के साथ शिरकत की। यह दल केंद्र सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।

    त्रिनमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, एनसीपी सांसद मजीद मेनन, आप विधायक संजय सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता और जेडीयू नेता पवन वर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आरजेडी नेता जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री सोमपाल और हरमोहन धवन भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल थे।

    शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह इस मंच से इसलिए जुड़े क्योंकि, अपनी पार्टी में वह आपने विचारों को व्यक्त नही कर पा रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की राष्ट्र मंच में उनकी सहभागिता को पार्टी से द्रोह से नही जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि यह देश हित में है।

    यशवंत सिन्हा ने वर्तमान स्थिति को, 70 साल पहले से जोड़कर देखा, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि,” वर्तमान समय मे भी बिल्कुल उसी तरह लोकतंत्र पर खतरा है और लोकतांत्रिक संस्थानो पर हमले हो रहे है। मोदी सरकार में किसानों की हालत ‘भीखारी’ जैसी हो गई है। लेकिन सरकार आंकड़ो को अपने पक्ष में दिखा रही है।”

    हालांकि उन्होंने राष्ट्र मंच को एक नाॅन-पार्टी राजनीतिक मोर्चा बताया और इस पर जोर दिया कि राष्ट्र मंच देश हित के मुद्दे उठाएगा। वह किसी भी पार्टी के खिलाफ नही है।