Thu. Mar 28th, 2024
    नेपाल बस दुर्घटना

    नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली आ रही एक बस के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक नाले में गिरने से 29 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसके कुछ घंटों बाद ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है।

    घटना पर दुख प्रकट करते हुए राजनाथ ने ट्वीट किया, “यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के दुखद समाचार से मैं व्यथित हूं। दुर्घटना के संबंध में आदित्यनाथ से मैंने बात की है। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं (परिवहन) मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दुर्घटना स्थल पर भेजा है।”

    उन्होंने आगे कहा, “भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी घटनास्थल पर गए हैं। इस हृदय विदारक घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी भावनायें एवं संवेदनाएं प्रेषित करता हूं तथा जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

    लखनऊ से दिल्ली आ रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के लगभग 4.15 बजे डिवाइडर से टकराकर दो फ्लाइओवरों के बीच 40 फीट नीचे बह रहे नाले में गिर गई।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *