Sat. Apr 20th, 2024
    म्यांमार में खनन क्षेत्र

    म्यांमार में जेड खनन क्षेत्र में लैंडस्लाइड की मार से 50 से अधिक लोगो के लापता होने की खबर है। हपकान्त टाउनशिप अधिकारी क्याव स्वा औंग ने कहा कि “पुरानी खनन साइट पर एक मड-फ़िल्टर तालाब था और यह बीते दिन करीब रात 11:30 बजे ध्वस्त हो गया था यह माव वुन कालय गाँव के करीब है।

    अनाडोलू एजेंसी ने कहा कि “इस परिणाम के मुताबिक, दो प्राइवेट कंपनियों से कुल 54 स्टाफ का समूह गायब है। इसमें से अधिकतर को नजदीकी खनन साइट पर सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात किया गया था। साइट से तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया है और वहां खोजी अभियान जारी है।

    म्यांमार की जेड माइनिंग उद्योग का हब हपकान्त क्षेत्र हैं और यह विश्व में सबसे उच्च गुणवत्ता के जेड उत्पादन के लिए जाना जाता है।

    म्यांमार अभी रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार के लिए वैश्विक समुदाय की आलोचना झेल रही है। साल 2017 में म्यांमार की सेना ने अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिमों का उत्पीड़न किया था जिसके बाद वह देश छोड़कर भागने पर मज़बूर हो गए थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *