Fri. Mar 29th, 2024
    रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

    रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अब कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी, पोलिटिकल अफेयर कमेटी की भी मेंबर होंगी। इसके अलावा पियूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल पार्लियामेंट्री पोलिटिकल अफेयर कमेटी के मेंबर बनाये गए।

    मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी होनी है। मंगलवार शाम 3 बजे इकनोमिक अफेयर और 4.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

    लगातार एक्शन ले रही है रक्षामंत्री

    निर्मला सीतारमण रक्षामंत्री बनते ही एक्शन में आ गयी है। रक्षा मंत्रालय की गतिविधियों से परिचित होने के लिए और काम-काज के तरीको से परिचित होने होने के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ बैठके कर नई व्यव्श्था बना रही है। जिसके अनुसार किसी मसले पर जल्द फैसला लेने के लिए उन्होंने तीनो सेनाओ के प्रमुख और रक्षा सचिव के साथ रोज़ाना बैठक शुरू करने का प्लान बनाया है।

     

    वहीं पियूष गोयल जिनको सुरेश प्रभु के स्थान पर रेलमंत्री बनाया गया था। पियूष गोयल को भी पार्लियामेंट्री पोलिटिकल अफ़ेअर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। बीजेपी के संसद अर्जुनराम मेघवाल को भी पार्लियामेंट्री पोलिटिकल कमेटी का सदस्य बनाया गया है।