Fri. Mar 29th, 2024
    मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फ़िलहाल अपने रिश्ते को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और दोनों अब एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर दिखने से नहीं कतरा रहे हैं। लेकिन उनका रिश्ता पूरे कपूर खानदान में फूट पैदा करता दिख रहा है।

    सूत्रों से पता चलता है कि सोनम कपूर मलाइका, जो तलाक देने के बाद पिछले साल अरबाज खान से अलग हो गई थी के साथ अपने चचेरे भाई अर्जुन के रिश्ते से वास्तव में नाखुश हैं।

    अगर खबरों की माने तो सोनम ने अर्जुन को मलाइका के साथ शादी न करने की सलाह दी है और चाहती हैं कि वह अरबाज खान की पूर्व पत्नी से दूर रहें। रिपोर्ट्स यह भी बताते हैं कि सोनम फ़िलहाल मलाइका के साथ कोल्ड वाइब्स शेयर कर रही हैं, क्योंकि उनका अर्जुन के साथ घूमना सोनम को पसंद नहीं है।

    जबकि अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर, संजय कपूर और बहन जान्हवी अर्जुन और मलाइका की शादी के लिए तैयार हैं। लेकिन पिता बोनी कपूर, बहन अंशुला कपूर और सोनम उनकी शादी के पूरी तरह से खिलाफ हैं। लवबर्ड्स को हाल ही में कल रात करण जौहर के घर-पार्टी में एक साथ देखा गया। इन दोनों के साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर आदि थीं।

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    कुछ साल पहले, यह बताया गया था कि मलाइका ने मनीष मल्होत्रा ​​के 50 वें जन्मदिन के जश्न में बहुत सी शराब पी ली थी। पार्टी में मौजूद सोनम कपूर ने कथित तौर पर मलाइका की मदद करनी चाही, लेकिन मलाइका किसी की भी बात सुनने के मूड में नहीं थी और उन्होंने सोनम को पीछे हटने को कहा। लगता है सोनम कपूर इस घटना से अबतक आहत हैं।

    इस बीच, अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर पहले ही मलाइका को कपूर परिवार में स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में 24 दिसंबर को अनिल कपूर के 62 वें जन्मदिन पर कपूर परिवार के साथ इस जोड़े को देखा गया। 

    अब देखना यह है कि अर्जुन और मलाइका इस रिश्ते को निभा पाते हैं या फिर इसका भी हाल उनके पुराने रिश्ते की तरह होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद देखने आएँगे कंगना की फ़िल्म मणिकर्णिका

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *