Thu. Apr 18th, 2024
    Arjun-Kapoor-Malaika-Arora

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है पर अभी तक दोने में से किसी ने भी अपने रिश्ते की बात सबके सामने नहीं की है।

    मलाइका और अर्जुन कपूर को लैक्मे फैशन वीक में एक साथ देखकर ऐसा लगता है कि अब दोनों दुनिया के सामने एक-दुसरे को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

    इन दोनों की बढ़ रही नजदीकियों के चर्चे बी टाउन में जोर-शोर से चल रहे हैं। हाल ही में अर्जुन, मलाइका के 45th बर्थडे के लिए इटली गए थे और यह भी ख़बरें थीं कि दो दिन बाद अर्जुन ने मलाइका की, मुंबई में की गयी बर्थडे पार्टी में भी मलाइका और उनके दोस्तों का साथ दिया।

    arjun malaaika

    यह सब देखकर, ऐसा कहने में कोई बुराई नहीं होगी कि जल्दी ही दोनों शादी कर सकते हैं। अर्जुन और मलाइका को  अपने दोस्तों के साथ देखा गया और वहां इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कई खुलासे किये। खबर यह है कि दोनों अभी शादी नहीं करने वाले हैं।

    सूत्रों के अनुसार अर्जुन और मलाइका ने अभी ही एक साथ समय व्यतीत करना शुरू किया है और उन दोनों को एक दुसरे के बारे में जानना और साथ समय बिताना, अपने रिश्ते को समझना बहुत पसंद हैं। दोनों कुछ समय साथ बिताने के बाद ही शादी करना चाहते हैं।

    सूत्रों ने बताया कि अर्जुन तभी शादी करेंगे जब उनकी बहन अन्शुला इस बात के लिए मानेंगी। मलाइका ने अर्जुन को ठीक से जानना अभी ही शुरू किया है और दोनों इस समय को एन्जॉय करना चाहते हैं।

    अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं और मलाइका को भी काम से ज्यादा फुर्सत नहीं मिलती इसलिए इन दोनों की शादी में अभी वक्त लगेगा।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *