Thu. Apr 25th, 2024
    Manisha Koirala's Biography

    मनीषा कोइराला भारतीय फिल्मो की मशहूर अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने ना केवल हिंदी फिल्मो में ही अभिनय किया है बल्कि उन्हें नेपाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मो में भी अभिनय करते हुए देखा गया है। मनीषा कोइराला को अक्सर सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हुए देखा जाता रहा है। 1990 की दशक में मनीषा का नाम सबसे सुन्दर व सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में दर्ज भी किया गया था।

    मनीषा कोइराला के द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘सौदागर’, ‘अनमोल’, ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘सलाखें’, ‘महाराजा’, ‘करतूस’, ‘मोक्ष’, ‘मुंबई एक्सप्रेस’, ‘तुलसी’, ‘खेला’, ‘भूत रिटर्न’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘संजू’ जैसी हिट फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया है।

    मनीषा कोइराला का प्रारंभिक जीवन

    मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को काठमांडू, नेपाल में हुआ था। मनीषा ने नेपाली ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया था। मनीषा के पिता का नाम ‘प्रकाश कोइराला’ है जो नेपाल के राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी माँ का नाम ‘सुषमा कोइराला’ है और वह घर परिवार को सम्हालने का काम करती हैं। मनीषा के एक छोटे भाई हैं जिनका नाम ‘सिद्धार्थ कोइराला’ है। सिद्धार्थ भी भारतीय फिल्मो के अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं।

    मनीषा ने अपने स्कूल की पढाई ‘वी.के.एम स्कूल’, वाराणसी से शुरू की थी। इस स्कूल में मनीषा ने अपनी 10वीं कक्षा तक की पढाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘आर्मी पब्लिक स्कूल’, धौला कुआँ, दिल्ली से अपनी बाकी की स्कूल की पढाई पूरी की थी। मनीषा ने ‘न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी’ से फिल्म मेकिंग के विषय में डिप्लोमा भी प्राप्त किया था। मनीषा कोइराला को बचपन में डॉक्टर बनना था लेकिन मॉडलिंग के करियर को शुरू करने के बाद उन्होंने अभिनय की शुरुआत करने का सोचा था।

    व्यवसाय जीवन

    मनीषा कोइराला का फिल्मो का शुरुआती सफर

    मनीषा कोइराला ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में शुरू की थी। उन्होंने मॉडलिंग के करियर में सफलता हासिल करने के बाद फिल्मो में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। मनीषा ने साल 1989 में अपना डेब्यू नेपाली फिल्मो में किया था। उनकी पहली नेपाली फिल्म का नाम ‘फेरी भेटौला’ था, जिसके निर्देशक ‘फूरपा छिरिंग गुरुंग’ थे।

    मनीषा ने साल 1991 में अपना डेब्यू हिंदी फिल्मो में किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘सौदागर’ था जिसके निर्देशक ‘सुभाष घई थे। इस फिल्म में मनीषा ने ‘राधा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को दिलीप कुमार और राज कुमार ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने ‘शिवा’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फर्स्ट लव लेटर’ में अभिनय किया था।

    साल 1992 की मनीषा की सबसे पहली फिल्म ‘यलगार’ थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘फिरोज खान’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘मेघना कुमार’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मनीषा ने मुख्य किरदार को दर्शाया था और उनके साथ ‘विवेक मुश्रण’ ने भी अभिनय किया था।

    साल 1993 में मनीषा ने फिल्म ‘इंसानियत का देवता’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘के. सी. बोकड़िआ’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘निशा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को विनोद खन्ना और रजनीकान्त ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा को फिल्म ‘अनमोल’ में भी देखा गया था। इस फिल्म में मनीषा ने ‘अनमोल’ नाम के किरदार को दर्शाया था और फिल्म में मुख्य किरदारों को ऋषि कपूर और मनीषा कोइराला ने अभिनय किया था।

    उसी साल मनीषा ने एक और फिल्म में अभिनय किया था जिसका नाम ‘धनवान’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘कसिनाथुन विश्वनाथ’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘इमली’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अजय देवगन, मनीषा कोइराला और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था।

    मनीषा कोइराला का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 1994 में मनीषा ने फिल्म ‘यूँ ही कभी’ में अभिनय किया था, जहाँ उनके किरदार का नाम ‘पूजा’ था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘मिलन’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘महेश भट्ट’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘प्रिया’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और परेश रावल ने अभिनय किया था।

    उसी साल मनीषा ने अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘1942: ए लव स्टोरी’ था और फिल्म में मनीषा ने ‘राजेश्वरी पाठक’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘विधु विनोद चोपड़ा’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और प्राण ने अभिनय किया था। इसके बाद उस साल का अंत मनीषा ने फिल्म ‘संग्दि सनम’ के साथ किया था।

    साल 1995 और साल 1996 में मनीषा ने कुल 11 फिल्मो में अभिनय किया था। इन फिल्मो के नाम ‘क्रिमिनल’, ‘बॉम्बे’, ‘अनोखा अंदाज़’, ‘गुड्डू’, ‘राम शास्त्र’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘दुश्मन: ए वायलेंट लव स्टोरी’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘मझदार’, ‘इंडियन’ और ‘ख़ामोशी: द म्यूजिकल’ थे।

    साल 1997 में सबसे पहले मनीषा ने फिल्म ‘सनम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अज़ीज़ सेजवाल’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘सनम’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारो को संजय दत्त, मनीषा कोइराला, विवेक मुश्रण, कादर खान और अनुपम खेर ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘गुप्त: द हिडन ट्रूथ’ और ‘दिल के झरोखें में’ में अभिनय किया था।

    साल 1998 में मनीषा को फिल्म ‘सलाखें’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘गुड्डू धनाओ’ थे और फिल्म में मनीषा ने एक आइटम गाने पर डांस किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा को फिल्म ‘अचानक’ में भी अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘नरेश मल्होत्रा’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘पूजा’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘दिल से…’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘मनी रत्नम’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘मेघना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘महाराजा’ में ‘शैली माथुर’ नाम के किरदार को भी दर्शाया था।

    साल 1999 की शुरुआत मनीषा ने फिल्म ‘कच्चे धागे’ के साथ किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘मिलन कुथरिआ’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘रुखसाना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अजय देवगन, सैफ अली खान और मनीषा कोइराला ने अभिनय किया था। उसी साल मनीषा को फिल्म ‘लावारिस’ में देखा गया था जहाँ उनके किरदार का नाम ‘अंशु महरा’ था।

    उसी साल मनीषा को फिल्म ‘लाल बादशाह’ में मुख्य किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘के. सी. बोकाड़िआ’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘किरन’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म के मुख्य किरदारों को अमिताभ बच्चन, मनीषा कोइराला, शिल्पा शेट्टी, निरुपा रॉय और अमरीश पुरी ने अभिनय किया था। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को पहली बार देखा गया था।

    साल 1999 में ही मनीषा ने कुछ और सुपरहिट फिल्मो में अभिनय किया था, जिनका नाम ‘मन’, ‘हिन्दुस्तान की कसम’, ‘कारतूस’, ‘जय हिन्द’ और ‘मुदालवन’ था।

    साल 2000 में सबसे पहले मनीषा ने फिल्म ‘ख़ौफ़’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘संजय गुप्ता’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘नेहा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में संजय दत्त और मनीषा कोइराला ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘बाग़ी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राजेश कुमार सिंह’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘रानी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, संजय दत्त और आदित्य पंचोली ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    उस साल मनीषा ने फिल्म ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘टी. के. राजीव कुमार’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘मनीषा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। मनीषा ने इस फिल्म में अरविन्द स्वामी के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। उस साल का अंत उन्होंने ने फिल्म ‘चैंपियन’ के साथ किया था। इस फिल्म में मनीषा और सनी देओल ने अभिनय किया था।

    साल 2001 में मनीषा ने फिल्म ‘छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अज़ीज़ सेजवाल’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘निशा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, ममता कुलकर्णी, टीनू आनंद और राज बब्बर ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘लज्जा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में मनीषा ने अजय देवगन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    इसके बाद उसी साल मनीषा कोइराला ने फिल्म ‘मोक्ष’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अशोक मेहता’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘रितिका सन्याल’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    साल 2002 में सबसे पहले मनीषा ने फिल्म ‘कंपनी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राम गोपाल वर्मा’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘सरोज’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राजकुमार कोहली’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘वसुंद्रा दिव्या’ नाम के किरदार को दर्शाया था। उसी साल मनीषा को फिल्म ‘एक छोटीसी लव स्टोरी’ और ‘बाबा’ में भी अभिनय करते हुए देखा गया था।

    साल 2003 से साल 2005 तक मनीषा ने फिल्म ‘एस्केप फ्रॉम तालिबान’, ‘कलकत्ता मेल’, ‘मार्किट’, ‘पैसा वसूल’, ‘तुम- ए डेंजरस ऑब्सेशन’, ‘चाहत: एक नशा’, ‘मुंबई एक्सप्रेस’, ‘ताज महल: एन एक्सटर्नल लव स्टोरी’ और ‘अनजाने: द अननोन’ में अभिनय किया था।

    साल 2006 में मनीषा ने फिल्म ‘दरवाजे बंद रखो’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘जे. डी. चक्रवर्ती’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘जूली’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इसके बाद साल 2007 में मनीषा ने फिल्म ‘अनवर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘मनीष झा’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘अनीता’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ कोइराला, मनीषा कोइराला और राजपाल यादव ने अभिनय किया था। इस फिल्म में मनीषा के भाई और मनीषा को पहली बार एक साथ एक फिल्म में देखा गया था।

    साल 2008 में मनीषा ने फिल्म ‘तुलसी’ के साथ साल की शुरुआत की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘अजय कुमार’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘तुलसी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार को मनीषा कोइराला और इरफ़ान खान ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘मेहबूबा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘तबरेज़ हाशमी अफसल खान’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘वर्षा’ और ‘पायल’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को संजय दत्त, मनीषा कोइराला और अजय देवगन ने दर्शाया था।

    साल 2010 में मनीषा ने नेपाली फिल्म ‘धर्मा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘दीपेंदर के खनाल’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘गौरी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। उसी साल मनीषा ने अपना डेब्यू मलयालम फिल्मो में भी किया था। उस फिल्म का नाम ‘एलेक्त्रा’ था और फिल्म के निर्देशक ‘श्यामाप्रसाद’ थे। फिल्म में मनीषा ने ‘डायना’ नाम के किरदार का अभिनय किया था।

    साल 2011 और साल 2012 में मनीषा ने एक एक फिल्म में अभिनय किया था। उन फिल्मो के नाम ‘आई एम’ और ‘भूत रिटर्न’ थे।

    साल 2017 में मनीषा ने फिल्म ‘डिअर माया’ में अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘सुनैना भटनागर’ थीं और फिल्म में मनीषा ने ‘मायादेवी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को मनीषा कोइराला, श्रेया चौधरी और मदीहा इमाम ने अभिनय किया था।

    साल 2018 में मनीषा ने वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में अभिनय किया था। इस सीरीज के निर्देशक ‘दिबाकर बनर्जी’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘रीना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। उसी साल मनीषा ने फिल्म ‘संजू’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में मनीषा ने अभिनेता संजय दत्त की माँ ‘नरगिस’ के किरदार को दर्शाया था। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन से जुडी उनकी बायोपिक थी।

    साल 2019 में मनीषा ने फिल्म ‘प्रस्सथानम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘देवा कट्टा’ थे और फिल्म में मनीषा ने ‘सुक्मिणी प्रताप सिंह’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को मनीषा कोइराला, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, अली फज़ल और सत्यजीत दुबे ने अभिनय किया था।

    मनीषा कोइराला के आने वाले फिल्मो की बात करे तो मनीषा को आने वाले समय में फिल्म ’99 सॉंग्स’ में देखा जाएगा।

    मनीषा कोइराला के पुरस्कार और उपलब्धियां

    • साल 1996 में तमिल फिल्म ‘बॉम्बे’ में लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 1997 में फिल्म ‘ख़ामोशी: द म्यूजिकल’ के लिए ‘बेस्ट परफॉरमेंस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2001 में ‘गोरखा दक्षिण बहु’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
    • साल 2003 में फिल्म ‘कंपनी’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2014 में ‘वूमेन ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
    • साल 2015 में ‘अपिरिट ऑफ़ इंस्पिरेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
    • साल 2018 में सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ के लिए ‘ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस’ का अवार्ड मिला था।

    मनीषा कोइराला का निजी जीवन

    मनीषा कोइराला के लव लाइफ की बात करे तो मनीषा का नाम कई सारे नामी लड़को के साथ जुड़ा था। सबसे पहले मनीषा ने अभिनेता ‘विवेक मुश्रण’ को डेट किया था। इसके बाद मनीषा ने ऑस्ट्रेलिया के एम्बेसडर ‘क्रिस्पिन करॉय’ को डेट किया था। इसके बाद मनीषा का नाम बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर ‘संदीप छोटा’, बॉलीवुड के अभिनेता ‘नाना पाटेकर’, ‘डी जे व्हॅसने’ और निगेरियन बिजनसमैन ‘सेसिल अन्थोनी’ के साथ भी जुड़ा था। इतना ही नहीं मनीषा ने मॉडल और अभिनेता ‘आर्यन वैद’, ‘अक्षय’ और ऑथर ‘क्रिस्टोफर डोर्रिस’ को भी डेट किया था।

    मनीषा ने साल 2010 में अपने बॉयफ्रेंड ‘सम्राट दहल’ के साथ शादी की थी। दोनों की शादी नेपाली रस्मो और रिवाजो के साथ हुई थी। सम्राट पेशे से अमेरिका के बिजनसमैन हैं। साल 2012 के आते आते मनीषा और सम्राट ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। साल 2012 में ही दोनों का तलाख भी हो गया था।

    मनीषा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनका पसंदीदा रंग सफ़ेद है। मनीषा के पसंदीदा अभिनेता ‘कमल हासन’ हैं और अभिनेत्रियों में उन्हें ‘इंग्रिड बेर्गमन’, ‘मेरिल स्ट्रीप’ और ‘व्हूपी गोल्डबर्ग’ हैं। मनीषा के पसंदीदा निर्देशक ‘मनी रत्नम’ हैं।

    [ratemypost]

    इस लेख से सम्बंधित अपने सवाल और सुझाव आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *