Fri. Mar 29th, 2024
    मधुबाला google doodle

    बॉलीवुड की अबतक की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री मानी जाने वाली मधुबाला ने लम्बे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज़ किया है और आज भी लोग उन्हें उतना ही याद करते हैं और प्यार करते हैं।

    आज मधुबाला की 86वीं जन्मदिन सालगिरह है और इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनके बारे में पांच ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते होंगे।

    1- मधुबाला ने बॉलीवुड अपने परिवारवालों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए ज्वाइन किया था। 

    2- मधुबाला को लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबसे ज्यादा पसंद था और उन्होंने 12 साल की उम्र में ही कार चलाना सीख लिया था और ऐसा करने में उनकी मदद की थी फिल्म निर्माता मोहन सिन्हा ने। 

    3- मधुबाला हमेशा से फिल्म निर्देशन करना चाहती थीं। 

    4- मधुबाला को कुत्ते पालने का शौक था। 1959 में उन्होंने अपने घर पर लगभग 18 कुत्ते पाल रखे थे। 

    5- मधुबाला भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्द थीं। पूरी दुनिया में चर्चित एक हॉलीवुड पत्रिका के द्वारा उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा स्टार कहा गया था। 

    आज के इस खास मौके पर गूगल ने भी मधुबाला का डूडल बना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मधुबाला अपनी खूबसूरती और ग्रेस के लिए याद की जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में यादगार प्रस्तुति दी थी।

    फिल्म मुग़ल-ए-आज़म में अनारकली की भूमिका ने उन्हें अमर कर दिया था।

    मधुबाला google doodle
    स्रोत: ट्विटर

    यह भी पढ़ें: ताहिर राज भासिन ’83’ में निभाएंगे सुनील गावस्कर की भूमिका, देखिये फिल्म की पूरी स्टारकास्ट

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *