Thu. Apr 18th, 2024
    भाववाचक संज्ञा bhav vachak sangya in hindi

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम संज्ञा के भेद भाववाचक संज्ञा के बारे में विस्तार से पढेंगे।

    (संज्ञा और उसके सभी भेद के बारे में पढने के लिए यहाँ क्लिक करें – संज्ञा और संज्ञा के भेद)

    भाववाचक संज्ञा की परिभाषा (bhav vachak sangya definition in hindi)

    परिभाषा: जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

    जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, परायापन, भूख, प्यास, चोरी, क्रोध, सुन्दरता आदि।

    उपर्युक्त उदाहरणों में बचपन, बुढ़ापा आदि किसी को आप छू नहीं सकते हैं; केवल अनुभव कर सकते हैं।

    भाववाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण (bhav vachak sangya examples in hindi)

    • भारत में गरीबी बढ़ रही है।

    गरीबी शब्द से गरीब होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः गरीबी एक भाववाचक संज्ञा शब्द है।

    • मेरा बचपन खेलकूद में बीता।

    बचपन शब्द से बच्चा होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः बचपन एक भाववाचक संज्ञा है।

    • मेरे दोस्त की लम्बाई मेरे से अधिक है।

    लम्बाई शब्द से लम्बा होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः लम्बाई एक भाववाचक संज्ञा है।

    • रमेश और सुरेश की आपस में दोस्ती है।

    दोस्ती शब्द से दोस्त होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः दोस्ती एक भाववाचक संज्ञा है।

    • विकास की आवाज़ में बहुत मिठास है।

    मिठास शब्द से आवाज़ मीठी होने का बोध हो रहा है। अतः मिठास एक भाववाचक संज्ञा है।

    • तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा।

    आज़ादी शब्द से आज़ाद होने के भाव का बोध हो रहा है। अतः आज़ादी एक भाववाचक संज्ञा है।

    • मुझे तुम पर काफी गुस्सा आ रहा है।

    इस वाक्य में गुस्सा आना एक भाव को प्रदर्शित करता है, इस कारण यह भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • मैं तुम से प्रेम करता हूँ।

    इस वाक्य में ‘प्रेम’ एक भाव यानी अनुभव को जताता है, जिसकी वजह से यह भाववाचक है।

    • इंसानियत के नाते तुम्हें उसकी मदद करनी चाहिए।

    उपरोक्त वाक्य भाववाचक संज्ञा का उदाहरण वाक्य है, जिसमें में ‘इंसानियत’ एक भाव है।

    • तुमसे मिलके मेरी बचपन की यादें ताज़ा हो गयी।

    ऊपर दिए वाक्य में ‘बचपन’ एवं ‘यादें’ हमें भावों के बोध करा रहें हैं अतः यह वाक्य भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • तुम्हारे बाग़ में फूलो की सुंदरता देखते ही बनती है।

    दिए गए वाक्य में सुंदरता एक भाव है अतः यह वाक्य भाववाचक संज्ञा के उदाहरण है।

    • हमें छोटे बच्चों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।

    ऊपर दिया वाक्य भाववाचक संज्ञा का  उदाहरण है क्योंकि इसमें ‘गुस्सा’ शब्द हमें एक भाव का बोध कराता है।

    • दौड़ने से मुझे थकान का अनुभव होता है।

    थकान शब्द हमें एक थकने के भाव का बोध होता है अतः यह एक भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • आज भी लोग जय और वीरू की दोस्ती का उदाहरण देते हैं।

    ऊपर दिये गए वाक्य में ‘दोस्ती’ शब्द हमें एक भाव का बोध कराता है अतः यह एक भाववाचक संज्ञा है।

    भाववाचक संज्ञा बनाना (bhav vachak sangya banana in hindi)

    जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना

    • मनुष्य = मनुष्यता
    • मित्र = मित्रता
    • प्रभु  = प्रभुता
    • बच्चा = बचपन
    • शैतान = शैतानी
    • शत्रु = शत्रुता
    • समाज = सामाजिकता
    • मूर्ख = मूर्खता
    • डाकू = डकैती
    • माता = मातृत्व
    • युवक = योवन
    • भ्राता = भ्रातृत्व
    • आदमी = आदमियता
    • सेवक = सेवा
    • अध्यापक = अध्यापन
    • भाई = भाईचारा
    • वकील = वकालत
    • साधू = साधुता
    • इंसान = इंसानियत
    • पात्र = पात्रता

    सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाना

    • सर्व = सर्वस्व
    • माँ = ममता, ममत्व
    • पराया = परायापन
    • अपना = अपनापन
    • निज = निजत्व

    विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना

    • अच्छा = अच्छाई
    • सुन्दर = सुन्दरता, सौंदर्य
    • शीतल = शीतलता
    • सफल = सफलता
    • कायर = कायरता
    • चतुर = चातुर्य, चतुराई
    • निर्बल = निर्बलता
    • बड़ा = बड़प्पन
    • कातर = कातरता
    • मधुर = मधुरता, माधुर्य
    • छोटा = छुटपन
    • भला = भलाई
    • तीखा = तीखापन
    • मीठा = मिठास
    • सरल = सरलता
    • निपुण = निपुणता
    • नीच = नीचता
    • तीक्ष्ण = तीक्ष्णता
    • ऊँचा = ऊंचाई
    • बूढा = बुढ़ापा
    • काला = कालापन
    • नीला = नीलापन
    • लाल = लाली
    • वीर = वीरता
    • लालची = लालच
    • डरावना = डर
    • क्रोधी = क्रोध
    • भिन्न = भिन्नता
    • शांत = शांति
    • दुष्ट = दुष्टता
    • संपन्न = संपन्नता
    • प्रयुक्त = प्रयाग
    • अंध = अधिकार , अँधेरा
    • सुखद = सुखदायी
    • विपन्न = विपन्नता
    • साहित्यिक = साहित्य
    • एक = एकता
    • शूर = शूरता , शौर्य
    • सम = समता , समानता
    • पथरीली = पथरीलापन
    • क्षुब्ध = क्षोभ
    • बहुत = बहुतायत
    • शीघ्र = शीघ्रता
    • अमीर = अमीरी
    • रोगी = रोग

    क्रिया से भाववाचक बनाना

    • पढना = पढाई
    • खोजना = खोज
    • सीना = सिलाई
    • जितना = जीत
    • रोना = रुलाई
    • लड़ना = लड़ाई
    • पढना = पढाई
    • चलना = चाल , चलन
    • खेलना = खेल
    • थकना = थकावट
    • लिखना = लेख
    • हँसना = हँसी
    • दौड़ना = दौड़
    • लूटना = लुट
    • जोड़ना = जोड़
    • घटना = घटाव
    • नाचना = नाच
    • बोलना = बोल
    • पूजना = पूजन

    संज्ञा से भाववाचक बनाना

    • मनुष्य = मनुष्यता
    • पशु = पशुत्व
    • भार = भारीपन
    • मित्र = मित्रता
    • किशोर = किशोरपन
    • दास = दासता
    • मानव = मानवता
    • प्रभु = प्रभुता
    • पंडित = पांडित्य
    • शत्रु = शत्रुता
    • बाल = बालपन
    • देव = देवत्व
    • बालक = बालकपन
    • नारी = नारीत्व
    • बच्चा = बचपन
    • स्त्री = स्त्रीत्व
    • लड़का = लडकपन
    • पुरुष = पुरुषत्व
    • नुष्य = मनुष्यता
    • दानव = दानवता
    • बूढ़ा = बुढ़ापा
    • शत्रु = शत्रुता
    • मित्र = मैत्री
    • शिष्य = शिष्यत्व
    • माता = मातृत्व
    • भ्राता = भ्रातृत्व

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. व्यक्तिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
    2. जातिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
    3. द्रव्यवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
    4. समूहवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    81 thoughts on “भाववाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण”
      1. bhav vachak sangya ke examples, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, परायापन, भूख, प्यास, चोरी, क्रोध, सुन्दरता.

          1. सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा का उदाहरण ग़लत हैं, क्योंकि दिये गए शब्द सर्वनाम नहीं हैं.

      2. बुढापा, बचपन, मीठास , खटास , बकवास , डर, लगन, मेहनत , दोस्ती, दुश्मनी आदि भाववाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण हैं।

    1. 1) छूट का मूल शब्द क्या होता है।
      2) भाववाचक संज्ञा का प्रयोग सदैव एकवचन मे होता है ।( सही / गलत)
      plz reply me soon

    2. सवार, शरीफ, नया,हैरान, इनका भाववाचक क्या है?

    3. शिक्षित,अपमानित,लज्जित,स्व,इनके भाववाचक सज्ञा शब्द क्या है..?

      1. शिक्षित की भाववाचक संज्ञा शिक्षा होगी, अपमानित की अपमान और लज्जित की भाववाचक संज्ञा लज्जा होगी।

    4. Sir please send your answer ladaki ki bhavbachak sangya Kya hogi please send your answer soonly my mobile number message Karo sir 8739804156 thank you sir please send soon

    5. देवता,गुरू,युवा,अमीर
      का भाववाचक sangya बनाइए।

    6. खेल तो जातिवाचक संज्ञा होना चाहिए। लेकिन यहॉ तो भाववाचक दे रखा है

    7. खट्टा and मोटा का भाववाचक संज्ञा क्या है

    8. गुरु और जड़ का भाव वाचक संज्ञा क्या है

    9. कर्ण और दंत शब्दों के क्रमशः तद्भव रूप हैं – *
      काना, दया
      काना, दाँत
      कान, दाँत
      इनमें से कोई नहीं

    10. Vikas bhai, Mai BHI ek lekhak Hun …
      Mujhe apni vichardhara logo tak pauchani hai …to Mai kaise is site me register krun

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *