Sat. Apr 20th, 2024
    भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच

    भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत जीत के बेहद करीब पहुँच चूका है। पहली पारी में 352 रन की मजबूत बढ़त मिलने के बाद भारत ने दूसरी पारी में श्रीलंका के चार अहम् विकेट गिरा दिए हैं। श्रीलंका को अभी भी पारी की हार से बचने के लिए 286 रन बनाने हैं। ऐसे में यह भारत के लिए एक आसान जीत मानी जा रही है।

    पहली पारी में भारत ने पहले खेलते हुए 487 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत की और से शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने शानदार शतक जड़े। धवन ने 119 रन बनाये वहीँ हार्दिक पंड्या ने तेज तरार 108 रन बनाये। अपनी पारी में हार्दिक पंड्या ने 8 चौके और 7 छक्के जमाये। इनके अलावा के एल राहुल ने 85 रनों का योगदान दिया। इसके बाद बैटिंग करने आयी श्रीलंका की टीम 135 रनों पर ढेर हो गयी। भारत की और से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। इसके बाद भारत ने श्रीलंका को फॉलो ओंन देते हुए फिर से बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की और से मोहम्मद शमी ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी है। समाचार मिलने तक श्रीलंका ने 73 रन बनाकर चार विकेट खो दिए हैं। श्रीलंका की और से मैथूस और चांदीमल अभी क्रीज़ पर डटे हुए हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।