Wed. Apr 24th, 2024
    विराट कोहली शतक

    भारतीय टीम ने 44 ओवरों में चार विकेट खोकर 314 रन बना लिए हैं। भारत की और से महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडेय खेल रहे हैं। पांडेय 29 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। धोनी 24 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।


    रोहित शर्मा का जबरदस्त शतक

    भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्री लंका के खिलाफ चौथे वनडे मैच में अपना शतक पूरा कर लिया है। यह रोहित शर्मा का 13वा वनडे शतक है। रोहित शर्मा ने 87 गेंदों में 104 रन बना लिए हैं। रोहित का साथ दे रहे हैं हार्दिक पंड्या। पंड्या 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।


    भारतीय कप्तान कोहली आउट

    विराट कोहली 131 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लसिथ मलिंगा ने कोहली को बॉउंड्री पर मुनावीरा के हाथों कैच करवाया। रोहित शर्मा 79 गेंदों पर 91 रन बनाकर खल रहे हैं।


    भारत ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 ओवरों में एक विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। भारत की और से कप्तान कोहली ने सिर्फ 93 गेंदों पर 131 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा 75 गेंदों पर 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 200 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

    इससे पहले भारत ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले विकेट जल्दी ही खो दिया था। शिखर धवन सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसक बाद भारतीय कप्तान कोहली और रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 ओवरों में टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।