Sat. Apr 20th, 2024
    भारत में बुलेट ट्रेन

    भारत में बहुत जल्द तेज गति वाली बुलेट ट्रेन की शुरुआत की जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान मोदी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन की नींव रखेंगे।

    जाहिर है अगले महीने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री कई समझौतों पर बातचीत करेंगे। इन सबमे जो सबसे महत्वपूर्ण होगा, वह है 1 लाख करोड़ की लागत वाला अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन समझौता। आपको बता दें कि 2015 में भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर एक समझौता हुआ था जिसमे कहा गया था कि टोक्यो में चलने वाली बुलेट ट्रेन को अहमदाबाद-मुंबई रास्ते पर भी लाया जाएगा।

    शिंजो अबे मोदी के साथ साबरमती आश्रम भी जाएंगे। इसके साथ दोनों नेता नए व्यापारों पर भी बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि भारत में जापान दो इंडस्ट्रियल पार्क शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही कई जापानी कंपनियां भारतीय कंपनियों में निवेश करने जा रही हैं। इसके अलावा इस दौरे का सबसे जरूरी हिस्सा बुलेट ट्रेन ही रहेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।