Fri. Mar 29th, 2024
    सुरेश प्रभु

    देश के रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया है कि बहुत जल्द देश की रेलों की रफ़्तार 600 किमी प्रति घंटे हो जायेगी। इस काम के लिए भारतीय रेलवे एप्पल कंपनी से बात कर रहे हैं। प्रभु ने बताया कि देश के दो सबसे व्यस्त रुट दिल्लीमुंबई और दिल्ली-कोलकाता पर गतिमान एक्सप्रेस नामक रेल की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ने 18000 करोड़ का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है।

    भारतीय रेलवे

    सुरेश प्रभु ने बताया कि इस प्रस्ताव के बाद गतिमान एक्सप्रेस की गति बढ़कर 200 किमी प्रति घंटा हो जायेगी। इसके अलावा रेलवे भविष्य में 600 किमी प्रति घंटा से तेज रफ़्तार की रेल चलाने की सोच रही है। इसके लिए रेलवे ने जरूरी काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा रेलवे एप्पल जैसी आधुनिक तकनीक वाली कंपनी से भी बात कर रही है।

    इसके अलावा रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी नए कदम उठा रहा है। रेलवे ऐसे डिब्बों के बारे में सोच रहा है जिसमे अल्ट्रासोनिक तकनीक का इस्तेमाल करके टूट-फुट का पता लगाया जा सके।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।