Thu. Apr 18th, 2024

    प्रिंस चार्ल्स को भारत से विशेष लगाव है। उनके मन पसंद देशों में से भारत एक है। यहां वो हर बार आना पसंद करते है। आज नौवीं बार प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आये है। उनके साथ उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर बाउल्स भी दो दिन के भारत यात्रा पर आयी है।

    आज इन दोनों का भारत में भव्य स्वागत किया गया, वो यहां प्रधानमंत्री को राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक के लिए आमंत्रित करने आए है। बता दे की यह ब्रिटिश कपल चार देशों के दौरे पर है तथा ये दौरा 10 दिनों तक चलेगा। भारत में वो यहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

    इस मुलाकात के निजी तथा अंतराष्ट्रीय माइने निकाले जा रहे है। भारत के लिए चार्ल्स का यह दौरा कई वजहों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मोदी के साथ होने वाले चार्ल्स के मुलाकात में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास लक्ष्यों तथा आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हो सकते है। इस मुलाकात से भारत के संबंध ब्रिटेन के साथ और मजबूत होने के कयास लगाए जा रहे है।

    बता दे कि हमारा देश ब्रिटेन के लिए कई वजहों से खास है। इस समय भारत ब्रिटेन में तीसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टर और दूसरा सबसे ज्यादा जॉब देने वाला देश है। प्रिंस चार्ल्स की ये नौवीं भारत यात्रा है। इससे पहले वो 1975, 1980, 1991, 1992, 2002, 2006, 2010 और 2013 में भी भारत आ चुके हैं।