Sat. Apr 20th, 2024
    भारत पाकिस्तान चीन

    चीन ने भारत व पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर एक बयान जारी किया है। चीन ने कहा है कि भारत व पाकिस्तान को शांतिपूर्वक तरीके से अपने विवादों को हल करना चाहिए। भारत के दो दुश्मन देश पाकिस्तान व चीन ही माने जाते है।

    चीन, पाकिस्तान को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर भारत के खिलाफ भड़काने में इस्तेमाल करता है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि बीजिंग ने इस सप्ताह रिपोर्ट पेश की है जिसमें भारतीय सेना कमांडो के द्वारा सीमा पार फायरिंग और तीन पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या किए जाने के बारे में बताया है।

    चीनी प्रवक्ता ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ तनाव के वर्तमान दौर पर टिप्पणी करने से तो परहेज किया। लेकिन यह जरूर कहा कि भारत व पाकिस्तान को क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

    सम्बंधित: भारत और चीन सम्बन्ध

    चीन ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत व पाकिस्तान को अपनी लड़ाई व तनावों का निपटारा बातचीत व परामर्श के माध्यम से करना चाहिए। आगे कहा कि चीन, भारत व पाकिस्तान का पड़ोसी देश होने के नाते चाहता है कि ये दोनों देश नियंत्रण रेखा पर जारी तनावों को कम करे।

    भारतीय सेना ने मार गिराए थे तीन पाकिस्तानी सैनिक

    चीन ने कहा कि भारत व पाकिस्तान को संयुक्त रूप से दक्षिण एशियाई क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता जतानी चाहिए।

    इसके अलावा एक अन्य बयान में चीन ने अफगानिस्तान में सीपीईसी के विस्तार को लेकर भारत को तीसरा देश बताया है। चीन ने कहा कि किसी भी तीसरे देश को सीपीईसी प्रोजेक्ट पर दखल नहीं देना चाहिए।

    गौरतलब है कि सोमवार को भारतीय सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। इस पर पाकिस्तान ने कल वहां भारत के उप-उच्चायुक्त को तलब किया था।

    साथ ही भारतीय सेना द्वारा की जा रही गोलीबारी का विरोध दर्ज करवाया था। पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने भी भारतीय जवानों के ऊपर गोलीबारी की थी।