Fri. Mar 29th, 2024
रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने अपने करियर का 22 शतक लगाया। उनके बल्ले से यह शतक तब निकला जब भारतीय टीम को 50 ओवर में 289 रनो का लक्ष्य मिला।

रोहित शर्मा नें अपने 22वें शतक के साथ भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 22 शतको की बराबरी कर ली है। और वह तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए है जिनके एकदिवसीय मैचो में सबसे ज्यादा शतक है। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (49), विराट कोहली (38) शतक के साथ है।

पूरे विश्व में मिलाकर रोहित 11वें ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम एकदिवसीय मैचो में सबसे अधिक शतक है। गांगुली के साथ-साथ उन्होने श्रीलंका के तिलकरतने दिलशान के 22 शतको की भी बराबरी की है।

रोहित, जो अपनी बेटी समाइरा के जन्म के बाद भारत आ गए थे, उन्होने ऑस्ट्रेलिया जाकर दिखाया की वह एकदिवसीय मैचो की रंगीले कपड़ो में कितने आक्रमक दिखते है।

289 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम के 3 विकेट जल्द ही गिर गए थे। जिसके बाद रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला।

इन दोनो खिलाड़ियो ने पिच पर खड़े रहने के लिए अपना पूरा समय लिया जिसके बाद रोहित शर्मा ने रन बनाने शुरु किए लेकिन धोनी ने लय में आने के लिए थोड़ा और वक्त लगाया।

मुंबई के 30 साल के इस खिलाड़ी ने एक अच्छी पारी खेली और खराब गेंदो से दूर रहकर भारत की लडखड़ाती पारी को संभाला। उन्होने भारतीय इनिंग के 24 ओवर में 62 गेंदो का सामना करके अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके बाद, यह एक सामान्य रोहित पारी थी, क्योंकि उस समय ऑस्ट्रेलिया विकेट ढूंढ रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को सफलता 33वें ओवर में मिल गई जब जेसन बेहरनडॉर्फ ने धोनी को पगबाधा आउट किया। धोनी ने 96 गेंदो का सामना करते हुए 51 पन बनाए थे और रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 137 रनो की साझेदारी की थी।

लेकिन धोनी का आउट होने से रोहित को कोई प्रभाव नही पड़ा और उन्होने अपना आक्रमक खेल जारी रखा और 40वें ओवर में 110 गेंदो का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।

यह ऑस्ट्रेलिया में उनका चौथा शतक था और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनका सातवा शतक था। उनका कंगारूओं के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 209 है, जो उन्होने 2013 में बेंगलुरु में बनाया था औऱ ऑस्ट्रेलिया में उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रन नाबाद है, उन्होने यह स्कोर 2016 में बनाया था। उन्होने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए है।

By अंकुर पटवाल

अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *