Fri. Apr 19th, 2024
    irfan khan on mumbai airport

    अभिनेता इरफ़ान खान जो पिछले महीने ही कैंसर का इलाज करा कर भारत वापस लौटे हैं, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे हैं। इस मौके पर वह मीडिया की नज़रों से बचते नज़र आए।

    इरफ़ान ने अपना चेहरा एक मफलर से ढक रखा था। उन्होंने गुलाबी जैकेट और पैंट पहन रखी थी। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि इरफ़ान कहाँ जा रहे थे।

    https://www.instagram.com/p/BuxilueDZoM/

    https://www.instagram.com/p/BuxzVZLHKke/

    पिछले साल मार्च में इरफ़ान ने यह खुलासा किया था की वह कैंसर की बिमारी से जूझ रहे हैं और इसके तुरंत बाद ही वह अपना इलाज़ कराने लंदन चले गए थे।

    कई लोगों ने इसे ब्रेन ट्यूमर माना लेकिन इरफान ने स्पष्ट किया था कि ‘न्यूरो’ हमेशा मस्तिष्क के बारे में नहीं होता है।

    इरफ़ान ने लिखा था कि, “मुझे पता चला कि यह दुर्लभ था, और कम अध्ययन के मामलों के कारण तथा तुलनात्मक रूप से कम जानकारी के कारण, उपचार की अप्रत्याशितता कि संभावना अधिक थी।

    इरफ़ान के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, “इरफ़ान मुंबई में वापस आ गए हैं। लेकिन लोग उनके बारे में तरह-तरह की खबरें बिना किसी आधिकारिक घोषणा के छाप रहे हैं। वह सही नहीं हैं।”

    रिपोर्ट्स यह थी कि इरफ़ान जल्द ही ‘हिंदी मीडियम 2‘ की शूटिंग शुर करेंगे। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा था कि, “फ़िलहाल सब कुछ अनुमान के तहत है। इरफ़ान अभी-अभी आए हैं। स्क्रिप्ट तैयार है। आशा करते हैं की अगले महीने हो सकता हैं। हम लोग जान जाएंगे।

    इरफ़ान को मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है, साथ ही साथ ब्रिटिश फिल्मों और हॉलीवुड में भी उन्होंने अच्छा काम किया है।

    लगभग तीस वर्षों के अंतराल में पचास से अधिक फिल्मों वाले करियर में, खान को कई पुरस्कार मिले, जिसमें चार श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

    फिल्म समीक्षकों, समकालीनों और अन्य विशेषज्ञों ने उनके बहुमुखी और प्राकृतिक अभिनय के लिए उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना है। इसके साथ ही उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: केबीसी के सेट्स के सारा अली खान की 2005 की वीडियो हुई वायरल

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *