Sat. Apr 20th, 2024
    मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम सोलिह और पीएम नरेंद्र मोदी

    मालदीव में नवनिर्वाचित सरकार के गठन के बाद देश पर आर्थिक संकट आन पड़ा है। इस विपदा से उभारने के लिए भारत ने 1.4 अरब डॉलर की सहायता राशि का ऐलान किया है। भारत मालदीव का पारंपरिक मित्र है और इब्राहीम सोलिह की सरकार को आर्थिक संकट से उभारने का जिम्मा भारत ने लिया है। साथ ही दोनों राष्ट्रों ने चार समझौते किये हैं, जिसमे वीजा सुविधा सेवा भी शामिल है।

    मालदीव से मज़बूत होते रिश्ते

    भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम सोलिह के साथ दूसरी बैठक में व्यापार समझौते को अधिक कारगार बनाने के बाबत बातचीत की है। उन्होंने कहा कि मालदीव राष्ट्र में भारत की कंपनियों के लिए कई अवसर मौजूद है।

    पीएम मोदी और इब्राहीम सोलिह के मध्य द्विपक्षीय बातचीत के बाद संयुक्त बयान में कहा कि मैत्रीपूर्ण वातावरण में हमारे मध्य सफल बातचीत हुई थी, हम संबंधों को मज़बूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस द्वीपीय राष्ट्र में भारतीय कंपनियों के लिए कई मौके हैं।

    रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम सोलिह तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर आये थे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत मालदीव को 1.4 अरब डॉलर की मदद का ऐलान करता है, जो मालदीव के बजट में सहायक, मालदीव के सामाजिक और आर्थिक ढाँचे में लाभकारी सिद्ध होगी।

    पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की सरकार में चीन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को मालदीव की नवनिर्वाचित सरकार ने बाहर निकलने का ऐलान किया था। मालदीव के इस बयान से चीन की हिन्द महासर में अवैध गतिविधियों में विस्तार होगा।

    देश को नुकसान पंहुचाने की अनुमति नहीं

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हिन्द महासागर इलाके में सहयोग मज़बूत करने के लिए हम मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने देश को उन गतिविधियों करने की इजाजत नहीं देंगे, जो दूसरे देशों के हित को नुकसान पहुंचाए। इब्राहीम सोलिह ने कहा कि हमने हिन्द महासागर में जलीय सुरक्षा सहयोग को मज़बूत करने पर रजामंदी दी है।

    ताजमहल का दीदार

    साथ ही मालदीव के राष्ट्रपति भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलाकात करेंगे। इब्राहीम सोलिह के साथ उनकी धर्मपत्नी फजना अहमद भी आएँगी। मगलवार को वापसी से पूर्व इब्राहीम सोलिह और उनकी पत्नी ताजमहल की यात्रा भी करेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *