Thu. Apr 25th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नें हाल ही में एक रैली में कहा कि भारत से उन्हें फोन आया है और भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्ते बढ़ाना चाहता है।

    आपको बता दें कि कुछ समय पहले ट्रम्प प्रशासन नें भारत पर व्यापार को लेकर कई प्रतिबन्ध लगाये थे। ट्रम्प का मानना था कि भारत अमेरिका में बहुत तरह के सामान बेचता है, लेकिन अमेरिकी चीजों पर भारी टैक्स वसूलता है। ट्रम्प नें इसपर कहा था कि भारत अमेरिका से हर साल अरबों डॉलर कमा रहा है और बदले में कुछ नहीं कर रहा है।

    भारत के अलावा ट्रम्प नें चीन पर भी कई व्यापारिक प्रतिबन्ध लगाये थे। ट्रम्प का मानना है कि अमेरिका भी एक विकसित होता हुआ देश है और वह इतना बड़ा नुकसान नहीं झेल सकता है।

    ट्रम्प नें भारत पर आरोप लगाया था कि भारत कई अमेरिकी चीजों पर 100 फीसदी से भी ज्यादा टैक्स लगाता है।

    ट्रम्प नें कल अपने समर्थकों की एक रैली में कहा, “सच में, मैं आपको बताऊँ, भारत नें हमें कुछ दिन पहले फोन किया। उन्होनें कहा कि वे हमसे व्यापार बढ़ाना चाहते हैं। उन्होनें कभी पुरानी सरकारों से ऐसी बात नहीं की है। पहले उनके लिए जैसा था, ठीक था।”

    ट्रम्प नें इस दौरान बराक ओबामा पर भी निशाना साधा और कहा कि ओबामा की सरकार नें विदेशों में जिस प्रकार के व्यापारिक रिश्ते स्थापित किये थे, उनसे अमेरिका को बहुत नुकसान पहुंचा है।

    ट्रम्प नें कहा कि उन्होनें अपने मंत्रालय के कुछ लोगों की न्युक्ति इस कार्य के लिए है, जिससे अमेरिका का व्यापार मजबूत हो सके।

    ट्रम्प नें अपने भाषण में भारत का नाम काफी बार लिया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुए ट्रम्प नें कहा कि मोदी एक बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूँ। लेकिन भारत हमारा फायदा उठा रहा है। उन्होनें कहा कि भारत जिस प्रकार से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है, अमेरिका को भी उस गति से आगे बढ़ने की जरूरत है।

    ट्रम्प नें इसके अलावा कहा कि भारत और चीन अमेरिका का बहुत फायदा उठा रहे हैं। जहाँ चीन और भारत 7-8 फीसदी की दर से आगे बढ़ रहे हैं, अमेरिका 1-2 फीसदी प्रति साल की दर से विकास कर रहा है।

    ट्रम्प नें कहा कि इतने बड़े देश होने के बावजूद भी भारत और चीन काफी तेजी से विकास कर रहे हैं और वे अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं।

    ट्रम्प नें इसके अलावा कहा कि वे अपने कार्यकाल में अमेरिका को सबसे मजबूत और शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *