Thu. Apr 18th, 2024
    भारतीय सेना

    इन दिनों रूस में कई देशों की फौज के बीच एक तरह का युद्धाभ्यास चल रहा है। भारत, चीन, रूस जैसे कई देशों ने इसमें भाग लिया है। इस युद्धाभ्यास के पहले चरण में भारतीय टैंक ने सफलतापूर्वक प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। वहीँ चीन का टैंक पहले ही चरण में लड़खड़ा गया और अभ्यास को पूरा भी नहीं कर पाया।

    आपको बता दें इस समय रूस में अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेल का आयोजन हो रहा है। इन खेलों में 28 तरह के सैन्य खेलों का आयोजन होता है। इस साल के इन खेलों में रूस, चीन, भारत और कजाकस्तान समेत कुल 19 देशों ने भाग लिया है। भारतीय सेना ने पहले चरण में उम्दा प्रदर्शन करते हुए दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। भारत के अलावा रूस भी अगले चरण में प्रवेश कर चूका है। अगले चरण में टैंक के अलावा हथियारों से भी करतब दिखाए जाएंगे। दूसरे चरण के खेल 10 अगस्त को आयोजित किये जाएंगे।

    भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘इस वर्ष पहली बार टीम अपने टी 90 टैंकों के साथ हिस्सा लेगी जिन्हें जहाज द्वारा रूस भेजा गया है।’ इन खेलों की फाइनल प्रतियोगिता 12 अगस्त को संपन्न होगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।