Fri. Apr 26th, 2024
    भारतीय वनडे टीम

    भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मौजूदा भारतीय टीम को इतिहास की सबसे मजबूत भारतीय टीम बताया है।

    भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका में कुल 9 मैच खेले। भारत ने इनमे से सभी में जीत दर्ज की। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने लगातार तीन मैच जीत लिए हैं। इस तरह भारत पिछले 12 मैचों में अपराजेय रहा है।

    भारत की टीम के लिए पिछले दो साल बहुत अच्छे रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने लगातार 19 टेस्ट मैच जीते थे, जो भारत के क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। वर्तमान में भी भारतीय टीम 8-0 से टेस्ट क्रिकेट में अपराजेय है।

    श्रीलंका पर जीत पर सुनील गावस्कर ने कहा कि ‘श्रीलंका की टीम मजबूत नहीं थी। कई खिलाडी नए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत सराहनीय है। भारत के बल्लेबाज ओर गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

    गावस्कर ने कहा, ‘भारतीय टीम में नंबर 8 तक मजबूत बल्लेबाज हैं। इसके बाद गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सभी खिलाड़ी युवा हैं। यह भारत के लिए अच्छी बात है।’

    उन्होंने कहा कि यदि यह टीम अपना प्रदर्शन जारी रखती है, तो मौजूदा टीम भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे मजबूत टीम साबित होगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।