Sat. Apr 20th, 2024
    मिथाली राज

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज ने वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए मिथाली ने जैसे ही 35वा रन बनाया, वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाडी बन गयी। इसके साथ वे महिला क्रिकेट के इतिहास में पहली खिलाडी बन गयी जिसने 6000 से ज्यादा रन बनाये हैं।

    आपको बता दें कल के मैच से पहले महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड के नाम था। उन्होंने 191 मुक़ाबलों में 5992 रन बनाये थे। मैच से पहले मिथाली को सबसे ज्यादा रनो के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 34 रन बनाने थे। मैच के दौरान जैसे ही उन्होंने 35 वा रन बनाया, वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाडी बन गयी। उन्होंने यह आंकड़ा सिर्फ 183 मैचों में ही पार कर लिया।

    सबसे ज्यादा रउनो के रिकॉर्ड के साथ ही मिथाली ने एक ओर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे महिला क्रिकेट के इतिहास में 6000 रन बनाने वाली पहली खिलाडी बन गयी हैं।

    सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड

    इसके अलावा मिथाली के नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी है। मिथाली ने 183 मैचों में 51.68 की औसत से 49 अर्धशतक जड़े हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।