Fri. Mar 29th, 2024
    सोनिया गाँधी

    राय बरेली में अब सोनिया गांधी का आमना सामना भाजपा के सबसे मजबूत स्थानिय उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होने जा रहा हैं। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी खेमे में सेंध लगाने वाले उम्मीदवारों के भी नाम बताए जिनका मुकाबला मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से होगा।

    दिनेश प्रताप सिंह 2016 में दूसरी बार राज्य विधनसभा परिषद के लिए चुने गए थे और पिछले साल ही कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। 2004 से ही सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ रही थी।

    आजमगढ़ में भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इनको अपने समर्थकों में नरुहा के रूप में भी जाना जाता हैं। 40 वर्षीय दिनेश एक अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी हैं।

    जबकि भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र सें सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ उतारा हैं।

    चंद्र सेन जादौन फिरोजाबाद से जहां मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

    सांसद राम चरित्र निषाद की जगह भाजपा ने उम्मीदवार वी पी सिंह को खड़ा को मच्छलीशहर से खड़ा किया हैं।

    इस बीच कांग्रेस के दो विधायक तिलोई विधानसभा क्षेत्र जो कि अमेठी सांसदीय क्षेत्र में आती हैं भाजपा में शामिल हो गए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *