Fri. Mar 29th, 2024
    ब्रिक्स देशों की सूची में भारत

    क्वाक्यूरेली सायमंड्स संस्था (क्यूएस) की ओर से ब्रिक्स देशों के 300 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग सूची जारी की गई है। इस सूची में कई भारतीय संस्थानों ने भी शीर्ष स्थानों पर अपनी उपस्थिति बनाई है।

    ब्रिक्स देशों की सूची में शीर्ष-10 में दो भारतीय संस्थानों ने बाजी मारी है। आईआईटी-बॉम्बे और आईआईएससी ने शीर्ष-10 में जगह बनाई है। इसके अलावा भी कई अन्य भारतीय संस्थानों ने इस सूची में जगह हासिल की है।

    ब्रिक्स देशों की इस सूची में पहले शीर्ष आठ स्थानों पर चीन के 7 विश्वविद्यालय है। इसके बाद दो भारत के संस्थान है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – बॉम्बे (आईआईटी-बॉम्बे) 9वें स्थान पर और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी-बेंगलुरू) 10वें स्थान पर है।

    ब्रिक्स देशों में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका व ब्राजील को शामिल किया जाता है। ब्रिक्स देशों की करीब 300 से ज्यादा सूची विश्वविद्यालयों की सूची क्यूएस संस्था ने जारी की है।

    आईआईटी रुड़की को ब्रिक्स देशों में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से 51 में स्थान मिला है। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी गुवाहाटी भारत के कुछ शीर्ष विश्वविद्यालय इस सूची में है। ये सब भारत के सरकारी संस्थान है।

    भारत के निजी विश्वविद्यालय भी शामिल

    अगर भारत के निजी विश्वविद्यालयों की बात करे तो इसमें बिट्स पिलानी, थापर विश्वविद्यालय, सिम्बोसिस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय और ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

    ब्रिक्स देशों की जारी करने पर यूजीसी के अध्यक्ष डॉ. वेद सिंह चौहान ने कहा कि शैक्षिक संस्थानों के लिए रैंकिंग कई मायनों में प्रासंगिक है। खासकर इसके चलते संस्थान अपनी गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान देने लगते हैं।

    अगर पिछले साल की बात की जाए तो साल 2016 में शीर्ष-10 पर आईआईएससी ने छठा स्थान प्राप्त किया था। इस साल चीन व रूस के विश्वविद्यालयों के बाद भारत ने शीर्ष स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।

    ब्रिक्स देशों की सूची में आने के उचित मानदंड

    किसी भी विश्वविद्यालयों को ब्रिक्स की सूची में शामिल होने के लिए कई मानकों का पालन करना पड़ता है। क्यूएस संस्था अकादमिक प्रतिष्ठा, शिक्षकों की प्रतिष्ठा, पीएचडी छात्र के साथ कर्मचारियों का अनुपात, शिक्षक-छात्र अनुपात, शोधपत्र, अंतरराष्ट्रीय शिक्षक और छात्रों की संख्या, विश्वविद्यालयों का वातावरण व प्रदत्त सुविधाओं को शामिल करती है। इन मानदंडो के आधार पर ही सूची जारी की जाती है।

    ब्रिक्स देशों के शीर्ष-10 विश्वविद्यालयों की सूची –

    1. टीशिंगुहा विश्वविद्यालय (चीन)
    2. पेकिंग विश्वविद्यालय (चीन)
    3. फूडान विश्वविद्यालय (चीन)
    4. चीन की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
    5. लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट विश्वविद्यालय (रूस)
    6. ज़ेहेजियांग विश्वविद्यालय
    7. शंघाई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय (चीन)
    8. नानजिंग विश्वविद्यालय (चीन)
    9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (भारत)
    10. भारतीय विज्ञान संस्थान (भारत)