Sat. Apr 20th, 2024
    bollywood diwali

    दिवाली का यह त्यौहार बी टाउन में भी खुशियाँ लेकर आया था। अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा सभी की दिवाली रही कुछ ख़ास। आइये देखें कैसे मनाई बॉलीवुड के इन सितारों ने दिवाली। 

    सबके साथ वृहस्पतिवार को बॉलीवुड के सितारों ने भी दिवाली मनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे तस्वीरों की बाढ़ आ गयी। सभी सितारे अपनी-अपनी दिवाली की तस्वीरें पोस्ट करते और अपने फैन्स को भी दिवाली की शुभकामनाएँ देते नज़र आए।

    अमिताभ बच्चन ने लक्ष्मी पूजा की तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अपने पुरे परिवार के साथ नज़र आ रहे हैं तो वहीं अक्षय कुमार ने अपने कार्यस्थल पर मनाई गई दिवाली की तस्वीर साँझा की है।

    सोनाली बेंद्रे ने भी अपने पति और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में दिवाली मनाई। अपनी तस्वीर में सोनाली ने कहा कि,” न्यूयॉर्क में दिवाली मुंबई से बहुत बाद मनाई जाती है इसलिए दिवाली की शुभकामनाएँ मैं देर से दे रही हूँ। यह अपरम्परागत थी। हमारे पास भारतीय वस्त्र नहीं थे और हमने छोटी सी पूजा की पर यह सब दिल से किया। ”

    https://www.instagram.com/p/Bp5_cJPBH8L/

    सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क कैंसर का इलाज़ कराने गई है। प्रियंका चोपड़ा दिवाली मानाने के लिए भारत आई हैं। उन्होंने अपनी दिवाली की तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अपनी माँ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नज़र आ रहीं हैं। प्रियंका ने लिखा कि,”हैप्पी दिवाली। घर पर आकर अपने प्रियजनों के साथ बहुत अच्छा लग रहा है।” प्रियंका ने अपने चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएँ दी है।

    https://www.instagram.com/p/Bp48jkGnui3/

    कैटरीना कैफ़ ने भी अपने फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएँ दी हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी एक साथ दिवाली मनाई और लोगों को बधाईयाँ दी।

    देखें बॉलीवुड के सितारों की दिवाली –

    https://www.instagram.com/p/Bp5Wfg4hsaD/

    https://www.instagram.com/p/Bp5Wn_RBMnR/

    https://www.instagram.com/p/Bp4jxnoH2DO/

    https://www.instagram.com/p/Bp52FkOnlba/

    https://www.instagram.com/p/Bp6u7YpntH9/

    https://www.instagram.com/p/Bp4sOrLjSvl/

    https://www.instagram.com/p/Bp4e3G3gltw/

    https://www.instagram.com/p/Bp4hpQXHGp7/

    https://www.instagram.com/p/Bp4oNrhAWjo/

    https://www.instagram.com/p/Bp3szMvnQlk/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *