Thu. Mar 28th, 2024
    रामनाथ कोविंद

    भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कोटोनो, बेनिन पंहुचे थे। पश्चिम अफ्रीका की तीन देशों की अधिकारिक यात्रा में बेनिन पहला गंतव्य है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि एएनआई की न्यूज़ रिपोर्ट की मुताबिक, कोविंद कार्डिनल बेर्नादिने डे कोटोनो के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर रविवार को पंहुचे थे और उनका विदेश मंत्री औरेलिएन अग्बेनोंची ने इस्तकबाल किया था।

    राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि “वह मोजांबिक के मैपुटो पंहुचे हैं और एफएडीएम सैन्य मुख्यालय की शाम को यात्रा करेंगे। भारत मोजांबिक के साथ बहुआयामी सहयोग और निरंतर जुड़ाव को बढाकर मज़बूत द्विपक्षीय संबंध बनाने के इच्छुक है।”

    रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि “भारत के राष्ट्रपति बेनिन के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर अपनी तीन देशों की पहली यात्रा के तहत पंहुच गए हैं। उनका इस्तकबाल बेनिन के विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया था।” रामनाथ कोविंद की इस मुल्क की यह भारत की तरफ से पहली यात्रा थी। इस यात्रा का मकसद अफ्रीकी राष्ट्रों के साथ नई दिल्ली के मज़बूत संबंधों को बनाना है।

    इस सप्ताह की यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रपति गाम्बिया और गुइनेआ की भी अधिकारिक यात्रा करेंगे। वह बेनिन के राष्ट्रपति पत्रिस टेलोन के साथ भी वार्ता करेंगे और इसके बाद वह पोर्टो नोवो की एक यात्रा करेंगे। कोविंद बेनिन की तरफ से विशेष आमंत्रण के तहत राष्ट्रीय संसद को भी संबोधित करेंगे।

    इस दौरान बेनिन के राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में एक प्रतिभोज की भी मेजबानी करेंगे। 30 जुलाई को रिसेप्शन में भारतीय राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद वह गाम्बिया के लिए रवाना होंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *