Sat. Apr 20th, 2024
    'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' से 2017 में ही खत्म हो गया था परिणीति चोपड़ा का जुड़ाव

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हरियाणा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ अभियान के चेहरे के रूप में हटाया नहीं गया है, बल्कि इसके साथ उनका जुड़ाव अप्रैल 2017 में ही समाप्त हो गया था।

    परिणीति के प्रवक्ता ने कहा, “परिणीति चोपड़ा का हरियाणा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के साथ जुड़ाव अप्रैल 2017 तक समाप्त हो गया है। इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया ऐसा कहने से बचें।”

    ऐसी खबरें थीं कि परिणीति को हरियाणा के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के चेहरे के रूप में हटा दिया गया था। व्यापक रूप से ऐसा माना जा रहा था कि उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ ट्वीट किया था जिसके कारण उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया।

    17 दिसंबर को, अभिनेत्री ने ट्वीट किया था-“जब भी एक नागरिक अपना विरोध करना चाहेगा और यह सब होगा तो सीएए को भूलो, हमें चाहिए कि ऐसा बिल पास करे, जिसमें हम देश को आगे से लोकतांत्रिक ना बता पाएं! अपनी बात कहने के लिए मासूम लोगों को मारना बर्बता है।”

    https://www.instagram.com/p/B5KYH2dAZ3e/?utm_source=ig_web_copy_link

    संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा से पास होने के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद नागरिक्ता संशोधन अधिनियम (कानून) बन चुका है।

    इसके माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों हिंदु, सिख, बुद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। परिणीति पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं, जिनको काम से निकाला गया है।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *