Fri. Mar 29th, 2024
    नारियल पानी

    जब इंसान को बुखार हो जाता है, वो पूरी तरह से कमज़ोर हो जाता है। इस कमज़ोरी को अगर हम सही तरीके से दूर ना करें, तो हमारी तबियत और भी बिगड़ सकती है। यहाँ सही तरीका का अर्थ, दवाई और गोलियाँ नहीं है। जो इलाज घर पर हो सकता है, वही सबसे श्रेष्ठ होता है।

    जब हमें बुखार होता है, हमें बहुत सारे फल खाने चाहिए और बहुत सारा पानी पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर की तकत और शक्ति लौट आती है, और हमारे शरीर में तंदरुस्ती की ऊर्जा फैल जाती है।

    पानी का तत्व ऐसी स्थिति में हमारे शरीर के लिए सबसे आवश्यक होता है। इसलिए, इसके लिए सबसे श्रेष्ठ नारियल का पानी होता है। बहुत साल पहले, जंग के सैनिकों को नारियाल का पानी की दिया जाता था, उनकी ताकत और शक्ति को बरकरार रखने के लिए।

    ऐसे कई फायदे होते हैं नारियल के पानी के, और बुखार के समय में ये फायदे, उभरकर बाहर आते हैं।

    बुखार में नारियल पानी

    नारियल का पानी हमारे शरीर में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। ये इंसान के शरीर में पाए गए अनुचित तत्व को मार देता है, जिसके कारण हमारा शरीर अन्य आवश्यक तत्व ग्रहण कर पाता है। सिर्फ ये ही नहीं, नारियल का पानी हमारे शरीर को बिल्कुल संतुलित रखता है। इसलिए, बुखार के समय में, नारियल पानी पीना आवश्यक और फायदेमंद होता है।

    अयुर्वेद में कहा जाता है कि नारियल का पानी, हमारी परेशानियों को दूर करने के लिए एक प्राकृतिक इलाज है। जब परेशानियाँ हम से दूर होतीं हैं, तो हम शांती से आराम कर पाते हैं, और अच्छी नींद ले पाते हैं। नींद और आराम बुखार के समय में सबसे पहली आवश्यकता है। हमारा शरीर बीमारी के कारण बहुत कमज़ोर हो जाता है। तो शरीर की ऊर्जा वापस लाने के लिए, आराम की सख्त ज़रूरत होती है।

    इसके अलावा, नारियल पानी पीने से, हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। इससे हमारा बुखार कम हो जाता है या पूरी तरह से उतर भी सकता है। यह इसलिए क्योंकि, हमारे शरीर का तापमान धीरे-धीरे संतुलित होने लगता है।

    बुखार के लिए नारियल पानी के कुछ और फायदे

    इन सबके अलावा नारियल पानी में और भी कई खास बातें हैं। वे निम्न हैं:

    1. नारियल पानी से हमारी कोशिकाओं तक ऑक्सिजन और आवश्यक तत्व पहुँच जाते हैं। बुखार के समय में ये बहुत ही ज़रूरी होता है।
    2. ये हमारे शरीर को पानी का तत्व, सिर्फ पानी पीने से भी ज़्यादा देता है। ऐसे में हम बीमारी से जल्दी उठ सकते हैं।
    3. नारियल पानी हमारे शरीर में खून का बहाव भी बेहतर कर देता है। बुखार के समय में हम काफी कमज़ोर हो जाते हैं जिसके कारण हमारे खून के बहाव पर भी प्रभाव पड़ता है।
    4. हमारे शरीर को प्राकृतिक तरीके से पानी मिलता है।

    नारियल पानी के अन्य फायदे

    1. नारियल का पानी, किडनी के रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
    2. किसी भी बीमारी से बाहर निकलने के बाद भी हमारे शरीर में थोड़ी कमज़ोरी रह जाती है। उस कमज़ोरी को भगाने के लिए, नारियल का पानी हमारी बहुत मदद करता है।
    3. नारियल पानी हमारी प्यास बुझाता है।
    4. गर्भावती औरतों को रोज़ाना नारियल का पानी पीना चाहिए। ये उनके और उनके बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है।
    5. नारियल पानी हमारे पेट में पाए गए कीड़ों को भी मार देता है।
    6. कर्क रोग के लिए, नारियल का पानी हमारे शरीर को बहुत लाभ देता है।
    7. नारियल पानी से मधुमेह भी नियंत्रण में रहता है।
    8. यह हमारी त्वचा को भी कोमल और मुलायम बनाता है।
    9. नारियल पानी पीने से हमारा चेहरा बेदाग हो जाता है।
    10. गर्मियों में हमारे शरीर को, नारियल का पानी, अतिरिक्त गरमाहट से बचाता है।

    ये थे नारियल पानी के अन्य फायदे।

    नारियल पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा साबित होता है। बुखार के समय में तो, इसे पीने से हमारे शरीर को बहुत आराम मिलता है, और हमारे शरीर को ताज़गी महसूस होती है।

    ये प्रकृती के दिए गए इलाज और नुस्के हैं, जिन्हें हमें दवाइयों और गोलियों से पहले अपनाने चाहिए। हमारा बुखार तो ठीक होगा ही, लेकिन उसके साथ-साथ, हमारा शरीर को अन्य दूसरे लाभ भी मिलेंगे।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    One thought on “बुखार में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? फायदे, नुकसान”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *