Fri. Mar 29th, 2024
    उपेंद्र कुशवाहा

    बिहार एनडीए की लड़ाई दिन पर दिन तेज होती जा रही है। एनडीए के घटक दल रालोसपा द्वारा शनिवार को भाजपा को सीट बंटवारे के लिए 30 नवम्बर तक समय दिए जाने के बाद आज भाजपा के तरफ से बयान आया कि ऐसी कोई समय सीमा नहीं मिली है।

    भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि ‘कुशवाहा मुझसे दिल्ली में दो बार मिले। उन्होंने अपनी शंकाओं से अवगत कराया। वो एक स्वस्थ वातावरण में की गई बातचीत थी। उन्होंने हमें सीट शेयरिंग के लिए कोई समय सीमा नहीं दी है। एनडीए बिहार में पूरी तरह एकजुट है।’

    यादव ने कहा कि दिल्ली में कुशवाहा की मुलाक़ात पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से नहीं हो पायी क्योंकि अमित शाह 5 राज्यों के चुनावी दौरे पर दिल्ली से बाहर थे।

    उधर उप्रेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला किया। हालाँकि कुशवाहा ने सुशील मोदी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके लिए ‘पिछलग्गू’ जैसे शदों का इस्तमाल किया।

    बिना नाम लिए किये गए ट्वीट में कुशवाहा ने ‘सत्ता का भूखा’,  ‘अवसरवादी’ ऐसे शब्दों का जिक्र किया।

    जेडीयू के वापस एनडीए में लौटने के बाद कुशवाहा भाजपा पर खुद के अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। भाजपा और जेडीयू के बीच बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने के समझौते के बाद कुशवाहा खुलकर नीतीश के खिलाफ बोलने लगे हैं।

    पिछले महीने उन्होंने ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि नीतीश 2020 के बाद मुख्यमंत्री नहीं बने रहना चाहते। उसके बाद नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा कि ‘इतने नीचे तक डिबेट को नहीं ले जाइये।’ जिसपर कुशवाहा ने नीतीश के ऊपर खुद को ‘नीच’ कहने का आरोप जड़ दिया। हालाँकि इस पुरे घटनाक्रम में एनडीए के दो अन्य दल भाजपा और लोजपा नीतीश के साथ खड़े रहे।

    पिछले दिनों दिल्ली में कुशवाहा ने पूर्व जेडीयू नेता शरद यादव से भी मुलाकात की थी।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *