Fri. Apr 19th, 2024
    बिपाशा बसु ने बनाई महिलाओं के लिए आत्म-रक्षा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना

    बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को ना केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। उनके वर्कआउट विडियो कई लोगो के लिए बड़ी मदद साबित हो चुके हैं। अलोन अभिनेत्री ने कुछ सालों पहले कहा था कि वह महिलाओं के लिए आत्म-रक्षा प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहेंगी।

    और अब लग रहा है कि अभिनेत्री अपने शब्दों पर अड़ी रही। वह ना केवल मुंबई में बल्कि दिल्ली और कोलकाता में भी आत्म-रक्षा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बना रही हैं। बिपाशा का लक्ष्य इस साल के अंत तक केंद्रों को चलाना है और वह यह सुनिश्चित करने में व्यस्त हैं कि उन्हें समय पर लॉन्च किया जाए।

    BIPASHA

    सूत्रों का कहना है कि केंद्र मिश्रित मार्शल आर्ट और कराटे पर ध्यान केंद्रित करेंगे और हर कोर्स के अंत में बिपाशा का भी एक विशेष सत्र होगा। अभिनेत्री ने भी पुष्टि की थी कि वह केन्द्रों को खोलने वाली हैं और ये विचार फिटनेस को लेकर उनके प्यार से जन्मा है।

    उन्होंने कहा था कि महिलाओं के लिए आत्म-रक्षा सीखना बहुत जरुरी है क्योंकि शहर में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। बिपाशा ने कहा कि आज की कामकाजी महिलाओं को न केवल नियमित रूप से व्यायाम करके अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए बल्कि ऐसे कुछ आत्म-रक्षा तकनीक भी सीखने चाहिए जो उनके मुसीबत के समय पर काम आ सकें। उन्होंने अंत में कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि महिलाएं उनके आत्म-रक्षा प्रशिक्षण केंद्र से कुछ फायदा उठाएंगी।

    https://www.instagram.com/p/BsP5p4sFaRC/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्मो की बात की जाये तो, बिपाशा जल्द फिल्म ‘आदत’ में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नज़र आएँगी। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण मशहूर गायक मिका सिंह कर रहे हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *