Thu. Mar 28th, 2024
    बालों में लहसुन फायदे garlic for hair in hindi

    खाने में लहसुन का प्रयोग तो आप बहुत करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों के लिए भी लहसुन अत्यधिक लाभकारी होता है। इसमें न सिर्फ बाल बढाने के गुण होते हैं अपितु बालों को स्वस्थ बनाने के गुण भी पाए जाते हैं।

    विषय-सूचि

    बालों में लहसुन के फायदे (garlic benefits for hair in hindi)

    • लहसुन में कैल्शियम, जिंक और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों के विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक होते हैं।
    • यह एंटीमाइक्रोबियल होते हैं और बैक्टीरिया जैसे कीटाणुओं को मारता है जो बालों को क्षति पहुंचाते हैं।
    • इसमें मौजूद सेलेनियम रक्त संचार बढाता है जिससे पोषण मिलता है।
    • इससे जड़ों की सफाई होती है और बालों को मजबूती भी मिलती है।
    • यह रूसी जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।
    • यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो बालों के लिए बहुत आवश्यक होता है।

    बालों में लहसुन कैसे लगायें? (how to use garlic for hair in hindi)

    1. लहसुन का तेल बालों में (garlic oil for hair in hindi)

    सामग्री:

    • 8 लहसुन की कलियाँ
    • 1/2 कप जैतून, अरंडी या नारियल का तेल
    • 1 मध्यम आकर का प्याज(ऐच्छिक)

    विधि:

    • लहसुन और प्याज को पीस लें।
    • तेल गर्म करके उसमें यह पेस्ट डाल लें।
    • यह भूरा हो जाये तब तक भूनें उसके बाद गैस बंद कर दें।
    • ठंडा हो जाने के बाद तेल छान लें और गूदा अलग कर दें।
    • 2 बड़े चम्मच तेल लें और इससे हलके हाथों से अपनी जड़ो में मालिश करें।
    • 15 मिनट मालिश करने के बाद और पूरे बालों में लगाने के बाद इसे 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें। कंडीशनर करना ऐच्छिक होता है क्योंकि तेल कंडीशनर का काम करता है।

    अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 3 बार दोहराएं।

    2. लहसुन और शहद बालों में

    सामग्री:

    • 8 लहसुन की कलियाँ
    • 1 बड़ा चम्मच शहद

    विधि:

    • लहसुन की कलियों में से रस निकाल लें। इससे आपको 1 बड़ा चम्मच रस मिल जायेगा।
    • इसमें शहद डालें और इसे मिला लें।
    • इस मिश्रण को पूरे बालों में लगा लें और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार प्रयोग करें।

    3. लहसुन और रोजमेरी तेल

    सामग्री:

    • 5 बड़े चम्मच लहसुन का तेल
    • 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल
    • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
    • 1/2 बड़ा चम्मच रोजमेरी तेल

    विधि:

    • एक जार में सभी तेलों को शेक करके मिला लें।
    • इस मिश्रण के 2 बड़े चम्मच लेकर अपनी जड़ों में मालिश करें।
    • 15 मिनट मालिश करने के बाद पूरे बालों में तेल लगा लें और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें। कंडीशनर लगाना आपकी इच्छा होती है।

    अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार प्रयोग करें।

    4. लहसुन और अदरक (ginger and garlic for hair in hindi)

    सामग्री: 

    • 2 इंच की अदरक की गाँठ
    • 8 लहसुन की कलियाँ
    • 1/2 कप कैरियर ऑइल

    विधि:

    • लहसुन और अदरक को पीस लें।
    • तेल को गर्म करें और उसमें अदरक और लहसुन का गूदा डाल लें।
    • इसके भूरा हो जाने तक इसे गर्म करें।
    • इसके ठंडा हो जाने पर इसे छान लें और गूदा निकाल दें।
    • इस तेल के 2 बड़े चम्मच लेकर जड़ों में मालिश कर लें।
    • 15 मिनट तक मालिश करने के बाद पूरे बालों में लगा लें और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें। कंडीशनर लगाना आपकी इच्छा है।

    5. प्याज, लहसुन और दालचीनी (onion and garlic for hair in hindi)

    सामग्री:

    • 1 छोटा प्याज
    • 3 लहसुन की कलियाँ
    • 1 दालचीनी की गाँठ
    • 2 कप पानी

    विधि:

    • सभी सामग्री को पानी में 15 मिनट के लिए उबाल लें।
    • इसको ठंडा होने दें फिर छान लें।
    • इस पेय को बालों में डालें और 15 मिनट तक लगा रहने।
    • गुनगुने या ठन्डे पानी से धो लें।

    इसे एक हफ्ते तक रोज़ दोहराएं।

    6. लहसुन का शैम्पू

    सामग्री:

    • 15 लहसुन की कलियाँ
    • 10 ड्राप पेपरमिंट आवश्यक तेल

    विधि:

    • लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें।
    • इस पेस्ट को एक बोतल शैम्पू में डालें और पेपरमिंट के तेल को सुगंध बढाने के लिए डाल दें।
    • इस शैम्पू को बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें।

    इस लेख में हमनें लहसुन को बालों में लगाने के फायदे और तरीके जाने।

    इस लेख से सम्बंधित किसी भी सवाल या सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट में हमें लिख सकते हैं।

    4 thoughts on “बालों में लहसुन लगाने के फायदे, तरीका, विधि”
    1. lhsun aur adrak ka ras milakar main baalon mein lagati hoon. isse baal chamkdar bnate hain.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *