Sat. Apr 20th, 2024

    हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र माने जाने वाले तथा संसार के सबसे प्राचीनतम शहर बनारस में आज देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया है। मान्यता है कि दीपावली के 15 दिन बाद सभी देवता कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा किनारे दीपावली मनाने आते है।

    ये आयोजन कितने बड़े स्तर पर हो रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, पुरे विश्व से लाखो पर्यटक इस नज़ारे को देखने बनारस आये हुए है। देव दीपावली के उत्सव में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल सहित कई मशहूर हस्तियां आ रही है।

    वैसे तो देव दीपावली की परम्परा काफ़ी पुरानी है, लेकिन पिछले तीन दशकों में इसको देखने का उत्साह लोगो में विशेष रूप से बढ़ा है।
    इस आयोजन में वैसे तो बहुत कुछ विशेष है, पर दशाश्वमेघ और शीतला घाट की गंगा आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र मानी जा रही है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा अपने आप में कुछ नया होगा, इतना ही नहीं बनारस के 87 और 20 कुंडों पर 51 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। तथा इसके लिए 100 से ज़्यादा समितियां लगी हुई ।

    आयोजन के दौरान किसी गड़बड़ी की आशंका को भांपते हुए सरकार ने 10 हज़ार से ज़्यादा वालेंटियर घाट पर तैनात किये है। आज शाम 2 लाख से ज्यादा दीये गंगा किनारे जलेंगे। आज की दीपावली सभी 87 घाटों पर मनाई जाएगी तथा बनारस के कुंड भी दीयों की रौशनी से रोशन होंगे आपको बता दे कि तकरीबन एक दर्जन घाटों पर आज गंगा आरती होगी।