Sat. Apr 20th, 2024
    forbes india top 100

    फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 में सबसे ज्यादा कमाने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की सूची जारी का दी गई है जिसमें सलमान खान पहले स्थान पर हैं।

    सलमान खान अभिनेता वर्ग में 2018 में 253.25 करोड़ की कमाई करने के साथ पहले पायदान पर हैं। मज़े की बात यह है कि तीन सालों से सलमान खान इस सूची में पहले स्थान पर बने हैं।

    2018 में इस सूची में दुसरे स्थान पर कोई अभिनेता नहीं बल्कि विराट कोहली हैं। विराट कोहली ने 2018 में 228.09 करोड़ की कमाई की है। तीसरे स्थान पर 185 करोड़ रूपये के साथ अक्षय कुमार हैं और चौथे स्थान पर रहने के साथ ही इस सूची के टॉप फाइव में जगह बनाने वाली पहली महिला हैं दीपिका पादुकोण 112.80 करोड़ रूपये कमाए हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी पांचवे नंबर पर हैं। टॉप 10 में अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह भी शामिल हैं। 2018 में दीपिका पादुकोण के अलावा इस सूची में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, पीवी सिन्धु, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय आदि ने भी जगह बनाई है।

    सूची यहाँ देखें –http://www.forbesindia.com/lists/2018-celebrity-100/1735/all

    टॉप 10 में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणवीर सिंह, अजय देवगन और सचिन तेंदुलकर भी हैं। शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा इस साल सूची में कई पायदान नीचे खिसक गए हैं। शाहरुख़ पिछले साल नंबर 2 पर थे और इस साल नंबर 13 पर हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा सातवें स्थान से 49वें पर आ गई हैं।

    फ़ोर्ब्स के अनुसार सभी 100 सेलिब्रिटीज ने मिल कर इस साल 3,140.25 करोड़ रूपये कमाए हैं जो पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि इस साल केवल 18 औरतें इसमें जगह बना सकीं पिछले साल यह आंकड़ा 21 था।

    यह भी पढ़ें: 2.0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मंगलवार: चीन में बनी सबसे बड़ी 3D फ़िल्म, हिंदी वर्जन ने कमाए 122.50 करोड़

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *