Thu. Apr 25th, 2024
    Malang Movie Stars First Look Out

    फिल्म मलंग के स्टार्स का पहला रूप सामने आया है। अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-एक करने अपनी फिल्म मलंग के स्टार्स की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई है। दिशा ने अपनी, आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और अनिल कपूर की तस्वीरो को शेयर किया है।

    दिशा पाटनी ने सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में आदित्य रॉय कपूर की बॉडी बहुत शानदार लग रही है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है की “प्यार शुद्ध होता है, और नफरत भी। #मलंगफर्स्टलुक। ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज़ होगा।” आदित्य की इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने थोड़ा सा अंदेशा तो दे ही दिया है की फिल्म में आदित्य किस तरह का किरदार अभिनय करने वाले हैं। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ की तारीख़ भी बता दी है। यह रहा फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर का पहला रूप।

    https://www.instagram.com/p/B62ENQpgJ3p/

    दिशा ने इसके बाद अपनी तस्वीर को शेयर किया है। दिशा अपनी इस तस्वीर में बहुत ही सुन्दर और संवेदनात्मक दिखाई दे रही हैं। दिशा ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है की “प्यार में… ज़िंदगी एक से दूसरे ऊंचाई में जीना है। #मलंगफर्स्टलुक। ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज़ होगा।” इस पोस्टर को दिशा के फैंस ने बहुत पसंद किया है। यह रहा फिल्म मलंग में दिशा पाटनी का पहला रूप।

    https://www.instagram.com/p/B62QWJGgPHt/

    दिशा ने इसके बाद अभिनेता अनिल कपूर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमेश की तरह अनिल इस तस्वीर में भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। दिशा ने अनिल की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है की “ज़िन्दगी भगवन के हाथ में होती है, बन्दूक इनकी है। #मलंगफर्स्टलुक। ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज़ होगा।” तस्वीर में अनिल कपूर ने अपने हाथ में बन्दूक पकड़ी हैं। यह रहा फिल्म मलंग में अनिल कपूर का पहला रूप।

    https://www.instagram.com/p/B62d_nuATul/

    दिशा ने आखिर में अभिनेता कुनाल खेमू की तस्वीर को भी शेयर किया है। इस तस्वीर में कुनाल गुस्से में नज़र आ रहे हैं लेकिन फिर भी वह बहुत अच्छे दिख रहे हैं। दिशा ने कुनाल की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है की “सही और गलत की जंग में, कोई सही नहीं होता है। #मलंगफर्स्टलुक। ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज़ होगा।” यह रहा फिल्म मलंग में कुनाल खेमू का पहला रूप।

    https://www.instagram.com/p/B62rEmuAYwq/

    फिल्म मलंग 07 फरवरी 2020 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के निर्देशक ‘मोहित सूरी’ हैं और फिल्म में मुख्य किरदारों को आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुनाल खेमू अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म यश राज फिल्म्स द्वारा वितरित की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *