Sat. Apr 20th, 2024
    फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के विवाद पर निर्माता एकता कपूर ने कहा: मैं मेंटल हो गयी हूँ

    कंगना रनौत और राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या‘ शुरुआत से ही सुर्खियों का शिकार रही है। पहले फिल्म के शीर्षक को लेकर इतना विवाद पैदा हुआ था। फिल्म का शीर्षक पहले ‘मेंटल है क्या’ था लेकिन इसे आपत्तिजनक बताते हुए, फिल्म के शीर्षक को बदलने की मांग की गयी और इतने समय बाद, आखिकार निर्माता इस नए शीर्षक तक पहुंचे।

    फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है जिसे दर्शको से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जैसी निर्माताओं को लगा कि अब सब ठीक है, इतने में ही फिल्म के गीत लांच के दौरान, उनके लिए सबसे बड़ी रुकावट सामने आ गयी। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना की इवेंट के दौरान, एक पत्रकार से झड़प हो गयी जिससे एक बार फिर फिल्म नकारात्मकता का शिकार बन गयी है।

    https://twitter.com/Rangoli_A/status/1149150022698590208

    https://twitter.com/Rangoli_A/status/1149154836077674497

    पूरी मीडिया बिरादरी ने निर्माता एकता कपूर से कहा कि अगर कंगना ने मांफी नहीं मांगी तो उन्हें बहिष्कार कर दिया जाएगा। एकता ने अभिनेत्री की तरफ से मीडिया से मांफी भी मांगी थी लेकिन अभिनेत्री ने मुद्दे को और भी ज्यादा गरमा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमे वह पत्रकार को देशद्रोही जैसे और भी आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित करती देखी जा सकती हैं।

    और अब एकता ने ट्विटर पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने ट्वीट किया-“क्या हम प्लीज अपने मूल शीर्षक (मेंटल है क्या) पर वापस जा सकते हैं। वह फिल्म पर ज्यादा जंच रहा है।”

    एक फैन ने लिखा-“मुझे लगता है कि आपको सीक्वल की योजना बनानी शुरू कर देनी चाहिए और आप नायक के लिए उन दोनों में से किसी एक को चुन सकती हैं।” एकता ने जवाब दिया-“मैं भी अभिनय कर सकती हूँ। मैं मेंटल हो गयी हूँ।”
    comment

    लगता है, एकता अपनी मुख्य अभिनेत्री से खफा हो गयी हैं और बाकि लोगो की तरह, वह भी कंगना पर चुटकी ले रही हैं। प्रकाश कोवेलामुडी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को रिलीज होगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *