Thu. Mar 28th, 2024
    भारतीय रेलवे

    भारतीय रेलवे नें तत्काल टिकट की सुविधा इसलिए आरम्भ की थी, कि लोगों को इमरजेंसी स्थिति में ट्रेन की सीट मिल जाए।

    हर रोज लगभग 2 करोड़ लोग भारतीय रेल से सफ़र करते हैं। इसमें से लाखों लोग तत्काल टिकट लेकर सफ़र करते हैं।

    साल 2014 में सरकार नें प्रीमियम तत्काल टिकट की शुरुआत की थी। प्रीमियम तत्काल टिकट साधारण टिकट की तरह ही होती है, बस इसका किराया थोडा ज्यादा होता है।

    इस लेख में हम प्रीमियम तत्काल टिकट से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

    विषय-सूचि

    प्रीमियम तत्काल टिकट क्या है? (premium tatkal ticket in hindi)

    भारतीय सरकार नें वर्तमान में जारी तत्काल प्रक्रिया में ही एक और प्रकार की टिकट को शामिल किया है, जिसे प्रीमियम तत्काल टिकट कहते हैं। प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

    तो प्रीमियम तत्काल टिकट क्या है? बहुत सारे मामलों में यह साधारण तत्काल टिकट की तरह ही है। बस कुछ मुद्दों में यह अलग है।

    • प्रीमियम तत्काल टिकट का किराया ज्यादा है

    यदि आपने कभी हवाज जहाज की टिकट बुक की है, तो आप जानते होंगें कि हवाई जहाज में टिकट की डिमांड ज्यादा होने पर कीमत भी ज्यादा हो जाती है। यदि डिमांड कम होती है तो किराया भी कम होता है।

    उदाहरण के तौर पर जब आप छुट्टियों के समय हवाई जहाज में सफ़र करते हैं, तो सीट का किराया ज्यादा होता है। वहीँ यदि आप साल के और किसी समय में जायेंगे, तो किराया कम होता है।

    इसी प्रकार से रेलवे नें डिमांड के तौर पर प्रीमियम तत्काल टिकट की शुरुआत की है।

    साधारण तत्काल टिकट और प्रीमियम तत्काल टिकट में फर्क सिर्फ किराये को लेकर है। यदि किसी रूट पर टिकट की डिमांड ज्यादा है, तो प्रीमियम तत्काल टिकट का किराया बढ़ जाएगा। यदि डिमांड कम है तो दोनों का किराया बराबर होता है।

    कभी-कभी कुछ जरूरी रेलों में डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि प्रीमियम तत्काल टिकट का किराया साधारण के मुकाबले दुगुना हो जाता है। ये कीमतें रेलवे डिसाइड करता है।

    इस नयी तत्काल प्रणाली को शुरुआत में सिर्फ कुछ ही रेलों के लिए शुरू किया गया था। लेकिन अब हालाँकि कई रेलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

    तो प्रीमियम तत्काल टिकट में कितनी सीटें होती हैं? वर्तमान में साधारण तत्काल सीटों को ही प्रीमियम तत्काल के वर्ग में डाला गया है। आगे इसमें कुछ बदलाव किये जा सकते हैं।

    प्रीमियम तत्काल टिकट में एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कोई वेटिंग आदि नहीं होता है। सीट सिर्फ कन्फर्म बुक होती है।

    इसके अलावा इसमें छोटे बच्चे के लिए कोई अलग से कीमत नहीं होती है। सबके किये किराया वही है।

    प्रीमियम तत्काल टिकट कैसे बुक करे? (how to book premium tatkal in hindi)

    प्रीमियम तत्काल टिकट भी आप वैसे ही बुक कर सकते हैं, जिस प्रकार साधारण तत्काल टिकट बुक करते हैं। (तत्काल टिकट कैसे बुक करें)

    आप प्रीमियम तत्काल टिकट को अन्य वेबसाइट जैसे मेक माय ट्रिप आदि से बुक नहीं कर सकते हैं। आप इसे रेलवे के काउंटर पर भी जाकर नहीं बुक कर सकते हैं।

    इसका मतलब है प्रीमियम तत्काल टिकट को सिर्फ रेलवे की वेबसाइट irctc.co.in पर ही बुक कर सकते हैं।

    आप यह भी ध्यान रखें कि आप प्रीमियम तत्काल टिकट को कैंसिल नहीं कर सकते हैं।

    प्रीमियम तत्काल टिकट के फायदे क्या है?

    प्रीमियम तत्काल टिकट के फायदे सबसे पहले रेलवे के लिए ही हैं। रेलवे को अब उन्हीं सीटों के लिए ज्यादा किराया मिल रहा है।

    यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो तत्काल टिकट के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं।

    यदि आप भी तत्काल टिकट बुक करने में लेट हो गए हैं, तो आप प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। यहाँ आपको जरूर तत्काल टिकट मिल जायेगी।

    प्रीमियम तत्काल टिकट के नियम (premium tatkal rules in hindi)

    • रेलवे नें प्रीमियम तत्काल टिकट के लिए अलग से किराया घोषित किया है।
    • प्रीमियम टिकट का किराया समय के साथ बढ़ सकता है।
    • प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू हो जाती है।
    • एडवांस समय तत्काल टिकट और प्रीमियम तत्काल टिकट का एक ही है।
    • एजेंट्स प्रीमियम तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
    • वेटिंग लिस्ट की सुविधा नहीं है।
    • सिर्फ ऑनलाइन ही टिकट बुक की जा सकती है।
    • टिकट में किसी प्रकार की छूट का प्रावधान नहीं है।
    • छोटे बच्चे का भी सामान्य किराया लगेगा।
    • टिकट बुक करने के लिए पहचान पत्र दिखाना होगा।
    • टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं है।
    • इन्टरनेट पर तत्काल टिकट के लिए लागू होने वाले नियम प्रीमियम तत्काल टिकट के लिए भी लागू हैं।

    यदि प्रीमियम टिकट से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    11 thoughts on “प्रीमियम तत्काल टिकट क्या है? बुकिंग नियम, समय”
    1. प्रीमियम तत्काल की टिकट की जानकारी देने के लिए शुक्रिया पंकज जी .

    2. From 4thNov2018 diwali breaks are likely being given to students at kota.SIR may you provide some special train from kota to Delhi Kanpur Lucknow and Patna please.

    3. क्या तत्काल और प्रीमियम तत्काल में, चार साल से काम के बच्चो का किराया भी पूरा लगेगा?

    4. Tatkal ticket hum kab tak nikal sakte hai kya ye chart nikalne ke bad bhi nikal sakte hai kya iska kiraya train nikalne ke bad kam hota hai

    5. Premium Tatkal train ke departure time se kitna pahale Karaya ja Santa h 2-3 hours ya 1 day pahale ?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *