Fri. Mar 29th, 2024
    प्रिया प्रकाश वरियर की "ओरु अदार लव" ने छोड़ा रणवीर सिंह की 'गली बॉय' को पीछे, बनी सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्म

    मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर का जबसे उनकी आगामी फिल्म “ओरु अदार लव” का एक विडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसमे वे आँख मारती नज़र आ रही हैं, वे रातों ही रात में स्टार बन गयी। तो सोचो जब एक क्लिप इतना धमाल मचा सकती है तो पूरी फिल्म का क्या होगा। और शायद यही कारण है कि अभिनेत्री की “ओरु अदार लव”, सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्म बन गयी है।

    IMDb की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्म और शोज की सूची में, “ओरु अदार लव” ने पहले स्थान पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है और बड़ी आसानी से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गली बॉय‘ को पीछे छोड़ दिया है। वे अभी दूसरे स्थान पर है। हालांकि सूची में समय समय से बदलाव आते रहते हैं।

    हाल ही में, प्रिया की फिल्म से एक और विडियो जारी किया गया है। इस क्लिप में, अभिनेत्री अपने सह-कलाकार रोशन अब्दुल रौफ को किस करती हुई नज़र आ रही हैं। इस विडियो में, दोनों ने पुरानी वीडियोस की तरह स्कूल यूनिफार्म पहना है।

    https://youtu.be/eewLv2yZAtg

    वही दूसरी तरफ, रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हुए हैं। ये फिल्म मुंबई के दो रैपर-डिवाइन और नेज़ी की ज़िन्दगी पर आधारित होगी। इस फिल्म में, आलिया उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में नज़र आएँगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। और फिल्म की 69वे बर्लिन इंटरनेशनल फेस्टिवल में भी स्पेशल स्क्रीनिंग होगी।

    दोनों ‘गली बॉय’ और “ओरु अदार लव’ 14 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *