Fri. Mar 29th, 2024
    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द अपने मंगेतर निक जोनस से साथ शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपने इस ख़ास दिन के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन को चुना है। दोनों के परिवार वाले शादी अंदाज़ में होने वाली इस शादी की तैयारियों में जुट चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है इस शादी का हिस्सा, हॉलीवुड के साथ साथ बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी बन सकते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने अपनी शादी के लिए 1500 से ज्यादा लोगो को न्योता भेजा है। बॉलीवुड के मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे नाम शामिल हैं। खबरें तो ये भी आ रहीं हैं कि रणवीर सिंह और करन जोहर को भी इस शादी में देखा जा सकता है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जो प्रियंका की बहन हैं, वे इस शादी की सारी रस्मों में हिस्सा लेंगी। उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए एक स्पेशल डांस भी प्लान किया है जिसमे उनका साथ देंगे निक जोनस। परिणीति को कुछ दिन पहले हुई प्रियंका की बैचलर्स पार्टी में भी देखा गया था।

    अब प्रियंका की शादी की रस्मों की बात की जाये तो खबरें ये हैं कि 28 नवंबर से सारे फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। 29 नवंबर को मेहँदी और संगीत होगा। उसके अगले दिन यानी 30 नवंबर को अपने दोस्तों के लिए दोनों ने कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया है। 1 दिसंबर को प्रियंका की हल्दी की रस्म होगी और 2 दिसंबर को दोनों हिन्दू रीति-रिवाज़ से शादी कर लेंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि 3 दिसंबर को क्रिस्चियन रिवाज़ से ये दोनों दोबारा शादी करेंगे।

    जानकारी के अनुसार, शादी के बाद ये दोनों दिल्ली और मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी देंगे जिनमे उनके परिवार वाले और उनके दोस्त शामिल होंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में कई नामी हस्तियों को देखा जा सकता है। अपने न्यूयोर्क के दोस्तों के लिए वे वहाँ भी एक पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *