Fri. Mar 29th, 2024
    Priyanka-Chopra-Bridal-Shower-Pictures

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए इन्स्टाग्राम पोस्ट में फ़िल्म प्रोड्यूसर मुबीना रत्तोंसेय और मैनेजर अंजुला को उनके लिए एक ब्राइडल शावर रखने के लिए धन्यवाद दिया। यह पार्टी न्यूयॉर्क के टिफ़नी ब्लू बॉक्स कैफ़े में रखी गयी थी।

    जल्दी ही दुल्हन बनने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने ब्राइडल शावर की कुछ तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं।

    इस पोस्ट में प्रियंका ने मुबीना रत्तोंसेय और मैनेजर अंजुला को धन्यवाद लिखते हुए कहा कि “प्यार दोस्ती और अद्भुत महिलाएं। मैं अचरज में हूँ।”

    https://www.instagram.com/p/BpiN5z1nJAn/?taken-by=priyankachopra

    प्रियंका के अनुसार उनका यह ब्राइडल शावर अपने आप में अनोखा और बहुत मस्ती से भरा रहा। प्रियंका और निक के दोस्त उनकी शादी के लिए बहुत उत्साहित हैं और ख़ुशी मनाने का कोई भी मौका वह हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। प्रियंका के ब्राइडल शावर में भी उनके दोस्तों की ख़ुशी और उत्साह साफ़ दिख रहा है।

    https://www.instagram.com/p/BpijAyjllAp/?taken-by=bollywood.pc

    https://www.instagram.com/p/BpirqnGFk5u/?taken-by=bollywood.pc

    https://www.instagram.com/p/BpgdGMZFrmV/?taken-by=bollywood.pc

    इस पार्टी में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा, उनकी होने वाली सास डेनिस जोनस, केलीरिपा और लुपिता न्योंग थे। इनके अलावा पार्टी में डेनियल जोनस और केविन जोनस भी थे पर निक जोनस कहीं नज़र नहीं आए।

    प्रियंका चोपड़ा के इस ब्राइडल शावर में बॉलीवुड और हॉलीवुड से बहुत सी हस्तियाँ शामिल हुई।

    बॉलीवुड से यदि बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की गहरी दोस्त सोनाली बेंद्रे पहुंची। जाहिर है सोनाली का इस समय न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज चल रहा है।

    सोनाली के अलावा नीतू कपूर नें भी प्रियंका को सरप्राइज देते हुए एंट्री ली।

    https://www.instagram.com/p/Bpjua_gAO73/?utm_source=ig_embed

    यह भी पढ़ें: इस तस्वीर में बहुत प्यारे लग रहें हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका और निक ने अपने रिश्ते की पुष्टि अगस्त में की थी और मुंबई में दोनों का रोका भी हुआ। दिसम्बर तक दोनों की शादी होने की संभावना है हालांकि अभी प्रियंका और निक ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

    यह भी पढ़ें: ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ में दिखेगी करीना-प्रियंका की कैटफाइट?

    इससे पहले प्रियंका नें निक जोनस के बारे में उनके रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होनें शादी के लिए निक जोनस को क्यों चुना है?

    प्रियंका नें बताया कि किस तरह निक नें उनसे पहले बात करना शुरू किया और दोनों को करीब आने को कहा। इसके बाद दोनों करीब आये और जल्द ही दोनों से शादी करने का मन बना लिया।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *