Fri. Mar 29th, 2024
    प्रियंका गाँधी वाड्रा की तारीफ कर भाजपा सांसद ने किया पार्टी को शर्मिंदा

    भाजपा के करनाल सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा जिनकी पार्टी से नाराज़गी चल रही है, उन्होंने पंजाबी अख़बार में प्रियंका गाँधी वाड्रा की तारीफ कर और उन्हें इंदिरा गाँधी से तुलना कर, भगवा पार्टी को शर्मसार किया है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वे बीमार होने के कारण लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    भाजपा के हरियाणा इकाई अध्यक्ष सुभाष बराला को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि वे राजधानी के लोधी एस्टेट में प्रियंका के पड़ोसी रह चुके हैं और परिवार के साथ अच्छे ताल्लुकात रखते थे। उन्होंने कहा कि उनकी टिपण्णी को कोई भी राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। हालांकि उनके बयां से, कम या ज्यादा, पार्टी से उनके अलग होने के संकेत तो मिल गए हैं।

    ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने भाजपा के खिलाफ कोई बयां दिया हो। इससे पहले, 2015 में उन्होंने मनोहर लाल खट्टर पर इलज़ाम लगाया था कि वे भ्रष्ट अधिकारियों से घिरे हुए हैं जो राज्य को तबाह कर रहे हैं।

    सांसद, जो पंजाब अख़बार के संपादक भी हैं, उन्होंने लिखा कि प्रियंका का राजनीती में प्रवेश एक दम सही समय पर हुआ है और आगे उनकी दादी से उनकी तुलना की गयी।

    ये भाजपा के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है क्योंकि पार्टी हर स्तर पर, कांग्रेस को वंशवाद की राजनीती का प्रचार करने पर उसे लताड़ लगा रही है और यहाँ उनके ही सांसद उन्हें धोखा दे रहे हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *