Fri. Apr 19th, 2024
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के 70 वें गणतंत्र दिवस के समारोह में भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री व्लादिमीर पुतिन के जनता को हार्दिक बधाई दी है। व्लादिमीर पुतिन ने अपने सन्देश ने कहा कि भारत ने सामाजिक- आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीक, अन्य क्षेत्रों में सफलता हासिल की है।

    रुसी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘रूस के राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी हैं।’ राष्ट्रपति पुतिन के बयान के मुताबिक भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में प्रभावशाली सफलता हासिल की है।’

    राष्ट्रपति पुतिन बीते वर्ष भारत के दौरे पर आये थे। उन्होंने कहा था की ब्भारत को वैश्विक स्तर पर उच्च दर्जा हासिल है। भारत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए सक्रियता से भाग लेता है। उन्होंने का कि भारत और रूस के मध्य रिश्ते बेहद तीव्रता से विकसित हो रहे हैं।

    रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इससे संतुष्ट हूं कि रूस और भारत अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों के हितो को पूरा करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण ब्भुमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता और भारत के सभी नागरिकों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा भारतीय गणतंत्र समारोह के भी मुख्य अतिथि थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला डॉक्टर तशेपो मोटसेपे भी भारत आई थी। साथ ही नौ मंत्रियों वाला उच्च प्रतिनिधि समूह, वरिष्ठ अधिकारियों  और 50 व्यापार सदस्यों के व्यापार समूह भी साथ मे आया था। भारत दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच साझेदारों में से एक है। साल 2018- 2019 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 10.65 अरब डॉलर तक बढ़ गया था, साल 2017-18 में यह 9.38 अरब डॉलर था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *