Thu. Mar 28th, 2024
    पीवी सिंधु पद्मा भूषण

    भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पी वी सिंधु को भारत के दूसरे सबसे बड़े पुरूष्कार पद्मा भूषण के लिए चुना गया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इसके लिए चुना गया था।

    पी वी सिंधु के नाम को भारतीय खेल मंत्रालय ने पुरूष्कार के लिए भेजा है। सिंधु ने हाल ही में कोरियाई ओपन जीतकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय खिलाडी बन गयी थी। सिंधु को 2015 में पद्मा श्री से नवाजा गया था।

    जाहिर है पिछले साल भारत की ओर से खेलते हुए सिंधु ने ओलंपिक्स में रजत पदक जीता था। ऐसा कारनामा करने वाली भी वे पहली भारतीय खिलाडी बन गयी थी। सिंधु से पहले सायना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

    सिंधु इस समय विश्व की नंबर दो खिलाडी हैं। इस पुरूष्कार के लिए चुने जाने के बाद सिंधु सायना नेहवाल और पुलेला गोपीचंद की बराबरी पर पहुँच गयी हैं।

    पिछले दो सालों में सिंधु ने बैडमिंटन जगत में गजब का खेल दिखाया है। उन्हने पहले ओलंपिक्स में रजत पदक जीता। उसके बाद सिंधु ने विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था। इसके बाद हाल ही में सिंधु ने कोरियाई ओपन जीतकर इतिहास रच दिया था।

     

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।