Fri. Apr 19th, 2024
    sachin pilot

    सोमवार को जयपुर में शपथग्रहण समारोह में जब सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने आये तो सफ़ेद कुर्ता- पजामा, क्रीम रंग की नेहरू जैकेट और माथे पर बांधे बंधेज साफे में खूब फब रहे थे। पुरे चार सालों बाद उन्होंने साफा पहना था। और इसके पीछे कारण था उनकी एक प्रतिज्ञा।

    41 वर्षीय पायलट ने 2014 में एक प्रतिज्ञा ली थी कि वो तब तक पारंपरिक राजस्थानी साफा नहीं बांधेंगे जब तक कांग्रेस राज्य में सत्ता में नहीं आ जाती। कांग्रेस को 2013 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था।

    2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों के साथ सत्ता से बाहर हो गई थी। उसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा में राजस्थान से कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। उसके बाद सचिन पायलट ने प्रतिज्ञा ली थी जब तक कांग्रेस राज्य में सत्ता में नहीं आती वो साफा नहीं बांधेंगे।

    उनका इंतज़ार ख़त्म हुआ, प्रतिज्ञा पूरी हुई और कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में 100 सीटों के साथ वापस आई। प्रतिज्ञा पूरी होते ही शपथ ग्रहण समारोह में सचिन पायलट पारंपरिक बधेज साफा में नज़र आये।

    सोमवार को अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि 41 वर्षीय पायलट ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

    राज्यपाल कल्याण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में जयपुर के अल्वर्ट हॉल में गहलोत और पायलट को शपथ दिलाया।

    सचिन पायलट टोंक से जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वो दौसा और अजमेर से लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

    7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती जबकि भाजपा 73 सीटें हासिल कर पाई।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *