Thu. Apr 25th, 2024
    अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त के अलावा, फिल्म "पानीपत" में दिखेंगे 110 अभिनेता

    लगभग एक साल पहले, आशुतोष गोवारिकर ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म “पानीपत” की घोषणा की थी। फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 6 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली फिल्म के बारे में एक ताज़ा खबर ये आई है कि फिल्म में कथित तौर पर 110 अभिनेताओं की स्टार-कास्ट होगी।

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहेंजो दारो निर्देशक फिल्म को अन्य स्तर पर ले जाने वाले हैं क्योंकि वह मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई में से एक को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। निर्देशक को पीरियड-ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पहले ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्म का भी निर्देशन किया है। और अब खबर आई है कि “पानीपत” में 110 अभिनेताओं को चुना गया है जो फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।

    एक महीने की लम्बी तलाश के बाद, फिल्म के कास्टिंग निर्देशक रोहन मपुस्कर ने इन सभी अभिनेताओं का चयन किया है। उन्होंने प्रकाशन को बताया-“पानीपत का तीसरा युद्ध कई दिनों तक चला था और उसमे करीबन 125,000 सैनिक थे तो आप इसके स्तर की कल्पना कर सकते हैं। इस लड़ाई में कई महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल थे इसलिए हमें फिल्म के लिए कई अभिनेताओं को कास्ट करना पड़ा। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने बहुत बड़े स्तर पर इस फिल्म की कल्पना की है और ‘पानीपत’ ज़ाहिर तौर पर भव्य सिनेमाई अनुभव होगा।”

    उनके इस बयान को सुनकर लग रहा है कि फिल्म इतने सारे अभिनेताओं को कास्ट करते रिकॉर्ड के साथ साथ इतिहास रचने वाली है। फिल्म “पानीपत” पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है जो 14 जनवरी, 1761 को लड़ा गया था। ये युद्ध अफ़ग़ानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली और मराठा साम्राज्य के नेता सदाशिवराव भाऊ के बीच हुआ था।

    https://www.instagram.com/p/BgSvp2VHYLw/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *