Thu. Apr 25th, 2024
    पानीपत: अर्जुन-कृति की फिल्म से हटाया गया एक विवादित दृश्य, जानिए डिटेल्स

    संजय दत्त और कृति सेनन का पोस्टर जारी करने के बाद, आखिरकार फिल्म ‘पानीपत‘ के निर्माताओं ने अर्जुन कपूर का लुक भी साझा कर दिया है। फिल्म में अभिनेता सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार अपने मराठा साम्राज्य को अफ़ग़ानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली से बचाएगा जिसका किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। पहले निर्माताओं ने संजय का खतरनाक पोस्टर साझा किया, फिर पार्वती बाई बनी कृति का पोस्टर साझा किया और फिर अंत में वीर योद्धा सदाशिव का।

    अर्जुन ने अपना लुक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-“सदाशिव राव भाऊ – जिसमे आपको विश्वास हो उसी के लिए खड़े होने में बहादुरी है, भले ही अगर आप अकेले खड़े हों।” अर्जुन इस पोस्टर में काफी प्रभाशाली नजर आ रहे हैं और इतने महीने से जो वो इतनी मेहनत कर रहे थे, वो सब आज इनकी एक ही झलक में स्पष्ट देखा जा सकता है।

    https://www.instagram.com/p/B4b9Xu_gxgV/?utm_source=ig_web_copy_link

    अर्जुन कपूर लड़ाई लड़ने के लिए बिल्कुल तैयार दिखते हैं। उनका लुक जीत, निर्भयता और बदले का संकेत देता है। सदाशिव राव भाऊ चिमाजी अप्पा और रुखमाबाई के पुत्र और पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे थे। उन्होंने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के सरदार सेनापति के रूप में युद्ध किया था।

    आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ‘पानीपत‘ एक ऐतिहासिक नाटक है, जो 1761 में मराठा साम्राज्य और अफ़गानिस्तान के राजा, अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई से जुड़ा है। फिल्म में संजय दत्त, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, मोहनीश बहल, नवाब शाह, कुणाल कपूर, मिलिंद गुणाजी, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे और मीर सरवर अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/B4bh7jdAYYq/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B4bvqF2g9UH/?utm_source=ig_web_copy_link

    ‘पानीपत’ 80 के दशक की दो अभिनेत्रियों जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे को सकीना बेगम और गोपिका बाई के रूप में लेकर आएगा। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ होगा। ‘पानीपत’ 6 दिसंबर 2019 को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। कल ट्रेलर का पूर्वावलोकन मीडिया के लिए आयोजित किया गया था। पूर्वावलोकन के दौरान कृति, संजय दत्त और अर्जुन कपूर मौजूद थे।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *