Thu. Mar 28th, 2024
    baluchistan me pradarshan

    पाकिस्तान के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने पहले एक बलोच नागरिक को उसके घर के बाहर खींचा और फिर बर्बरता निहत्थे आदमी की हत्या कर दी थी। इस वीडियो को राजनीतिक कार्यकर्ता बीबागार बलोच ने ट्वीटर पर साझा की थी।

    वीडियो में दिखाया गया है कि एक बलोच आदमी को उसके घर से घसीटते हुए बाहर लाया जाता है और उसके बाद पाक सेना की ड्रेस में कुछ लोगों का समूह बलोच नागरिक पर धुआंधार फायरिंग करते हैं और बेहरहमी से उसकी हत्या कर देते हैं। इस हत्या के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

    बलोचिस्तान के कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वहां निरंतर पाक आर्मी की बर्बरता के खिलाफ निरंतर प्रदर्शन जारी रहते हैं। पाकिस्तान की सेना बेजा ही बलोच नागरिकों को अपना शिकार बनाती है। पश्चिमी देशों के ध्यान को आकर्षित करने के लिए बलोचिस्तान के समूह बलोच रिपब्लिकन पार्टी, बलोच नेशनल मूवमेंट, फ्री बलोचिस्तान मूवमेंट व अन्य समूह प्रदर्शन करते रहते हैं। बलोचिस्तान में नागरिकों के लापता होने की खबरे भी आ रही है।

    हज़ारों बलोच राजनितिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी गायब हुए हैं, खबरो के मुताबिक या उन्हें पाकिस्तान सुरक्षा सेना ने मार दिया है या उनका अपहरण कर रखा है। पीड़ितों के परिवार और मानव धिकार संस्थाओं के आग्रह के बावजूद इस्लामाबाद बलोच कार्यकर्ताओं को कराने में विफल रहा है।

    हाल ही में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नागरिक खुद को पाकिस्तान के अन्याय और अत्याचारों से दबा हुआ मानते हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में व्यापाक स्तर पर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में बच्चे, महिलायें व वृद्ध’ हमें न्याय चाहिए’ और ‘बलोच के गुम व्यक्तियों की रिहाई’ के नारे लगा रहे थे।

    पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत संसाधन से लबरेज इलाका है, यहाँ के नागरिक पाकिस्तान पर जबरन कब्ज़ा करने के आरोप लगाते रहे हैं। आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे बलूचिस्तान के लोगों को पाकिस्तान की सेना और ख़ुफ़िया एजेंसी द्वारा निशाना बनाया जाता है। पाकिस्तान और चीन के मध्य आर्थिक गलियारे के निर्माण की शुरुआत के बाद बलूचिस्तान प्रांत में कार्यकर्ताओं के गायब होने की संख्या में इजाफा हुआ है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *